मालदा कांड में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद चुनाव आयोग ने जांच NIA को पास कर दी है। एजेंसी ने कार्रवाई शुरू करते हुए कई जगह छापे मारे की और अब तक इस मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। वहीं, बंगाल पुलिस ने ISF से जुड़े शाहजहां अली सहित कई लोगों पर कार्रवाई की है। इस घटनाक्रम को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की छवि खराब करने की साजिश बताया है।
मालदा कांड का असली ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार
नॉर्थ बंगाल के एडीजी ने जानकारी दी कि मोफक्करुल इस्लाम को लोगों को उकसाने के आरोप में बागडोगरा एयरपोर्ट से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक वह इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता है और भागने की कोशिश कर रहा था। घटना के बाद न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा के लिए CAPF तैनात की गई है। इस मामले में अब तक 35 लोगों को पकड़ा जा चुका है और जांच लगातार आगे बढ़ रही है।
आरोपी ने खुद को बताया बेगुनाह
गिरफ्तारी के बाद मोफक्करुल इस्लाम ने कहा कि वह किसी आंदोलन का हिस्सा नहीं थे, बल्कि सिर्फ लोगों की मदद के लिए वहां पहुंचे थे। उनका दावा है कि वह कोलकाता से अलीपुरद्वार जा रहे थे और रास्ते में ही घटना के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को नहीं रोका और न ही किसी साजिश में शामिल थे। इस्लाम ने यह भी बताया कि उन्हें बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया और आगे पूछताछ के लिए ले जाया जाएगा।
कालियाचक घटना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
मालदा के कालियाचक में बुधवार को सात न्यायिक अधिकारियों को करीब 8 घंटे तक भीड़ ने बंधक बनाए रखा। हालात बिगड़ने पर सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों को सुरक्षित निकाला गया। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी लगाने की बात कही, जिसके बाद चुनाव आयोग ने NIA जांच के आदेश दिए।
Keywords: Malda Violence Case NIA, West Bengal Hostage Incident, Supreme Court Malda Case

