Humayun Kabir Asaduddin Owaisi Alliance: पश्चिम बंगाल की सियासत में चुनाव से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने एआईएमआईएम के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस गठजोड़ के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। दोनों दल राज्यभर में संयुक्त रैलियां करेंगे और इसकी शुरुआत 1 अप्रैल को बहरामपुर से होगी, जहां ओवैसी भी शामिल रहेंगे।
तीसरे विकल्प के रूप में उभरने का दावा, पूरे राज्य में लड़ाई की तैयारी
हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और पूरे राज्य में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। उन्होंने ओवैसी को अपना ‘बड़ा भाई’ बताते हुए कहा कि यह गठबंधन एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगा। उनके अनुसार, यह साझेदारी उन लोगों की आवाज बनेगी जो अब तक खुद को राजनीति में उपेक्षित महसूस करते रहे हैं।
Kolkata | Founder of Janata Unnayan Party, Humayun Kabir and AIMIM President Asaduddin Owaisi hold a joint press conference after they announced an alliance between their parties for the West Bengal elections
— ANI (@ANI) March 25, 2026
Humayun Kabir says," We will hold 20 rallies all over the state. The… pic.twitter.com/GOrROLs1cZ
चुनाव से आगे बढ़कर लंबी सियासी साझेदारी की तैयारी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने साफ किया कि यह गठबंधन केवल एक चुनावी समझौता नहीं है, बल्कि लंबे समय तक साथ मिलकर राजनीति करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी का मकसद नए नेतृत्व को आगे लाना और कुछ खास वर्गों की आवाज को मजबूत करना है। साथ ही दोनों दलों ने मिलकर सीटों को लेकर भी अपनी रणनीति तय कर ली है।
#WATCH | Kolkata | AIMIM President Asaduddin Owaisi says,"Our attempt is that a leadership from the Muslim minority emerges and strengthens in this election in West Bengal. We have decided the number of seats we will contest. This alliance is not limited to just this election but… pic.twitter.com/0TNzsiskSF
— ANI (@ANI) March 25, 2026
नए गठजोड़ से बदलेगा चुनावी गणित, TMC के सामने बढ़ी मुश्किलें
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हुमायूं कबीर और ओवैसी का यह नया गठजोड़ राज्य की मौजूदा सियासत में बड़ा असर डाल सकता है। खासकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए यह चुनौती बनकर उभर सकता है, क्योंकि अब तक जिस वोट बैंक पर उसका मजबूत पकड़ रही है, वहां यह गठबंधन सेंध लगाने की कोशिश करेगा।
Keywords: Humayun Kabir AIMIM Alliance, Asaduddin Owaisi West Bengal Politics, AIMIM TMC Vote Bank Impact, West Bengal Assembly Election 2026

