- Advertisement -

SIR विरोधी रैली में सीएम ममता बनर्जी बोली, मुझ पर हमला हुआ तो देश में BJP की नींव हिला दूंगी

ममता बनर्जी ने बीजेपी और केंद्र पर वोटर लिस्ट कटौती व हेलीकॉप्टर साजिश के आरोप लगाए, कहा– हम पीछे हटने वाले नहीं।

3 Min Read

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर बीजेपी पर तीखा हमला किया है। ममता बनर्जी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में तीन साल का समय लगता है और हम इसका विरोध नहीं करते। लेकिन अगर किसी का नाम काटा जाएगा, तो हम उसका विरोध जरूर करेंगे।

- Advertisement -
Ad image

इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार का हमला उन पर हुआ, तो वे पूरे भारत में बीजेपी की नींव हिला देंगी। वहीं घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा— “ट्रेन, प्लेन, बॉर्डर की निगरानी सेंट्रल एजेंसियां करती हैं। पासपोर्ट, कस्टम और एक्साइज फिर पश्चिम बंगाल में हमने बांग्लादेशियों की घुसपैठ कैसे कराई?”

हेलीकॉप्टर उड़ान न भरने को बताया साजिश

ममता बनर्जी ने बताया कि आज उन्हें हेलीकॉप्टर से यात्रा करनी थी, लेकिन सुबह जानकारी दी गई कि उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भरेगा। इसे उन्होंने अपने खिलाफ साज़िश करार दिया। उन्होंने जनता को बताया कि इसी वजह से वे सड़क मार्ग से नॉर्थ 24 परगना जिले के मतुआ बहुल्य बनगांव पहुंची हैं। केंद्र पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि “मेरे खिलाफ पूरी एजेंसियों को लगा दो, लेकिन मैं हार मानने वाली नहीं हूँ। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार बीजेपी चुनाव में पैसे बांटेगी, लेकिन जनता पैसा तो लेगी, पर वोट नहीं देगी।

- Advertisement -
Ad image

मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी का बयान

वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने कहा, “अब तक जो रिपोर्ट आई है, उसके अनुसार सभी राज्यों में मिलाकर 10–12 लोग आत्महत्या कर चुके हैं। इससे पहले SIR को लेकर इस तरह की स्थिति कभी नहीं आई। यह सिस्टम की गड़बड़ी है। सिस्टम सही न होने के कारण लोग घबराए हुए हैं। ट्रेनिंग होनी चाहिए, माहौल होना चाहिए, लेकिन चुनाव आयोग यह भी नहीं कर पाया। चुनाव आयोग को उदार होना चाहिए, वह किसी एक पार्टी का प्रतिनिधि नहीं है।”

चुनाव से पहले तेज होती तैयारी

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव भले ही कुछ समय बाद हों, लेकिन जमीनी तैयारियां टीएमसी और बीजेपी दोनों ने शुरू कर दी हैं। जहां बीजेपी सत्ता की चाबी हथियाना चाहती है, वहीं ममता बनर्जी अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। ऐसे में इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

Keywords: Mamata Banerjee Attacks BJP, West Bengal Voter List Controversy, Mamata Helicopter Conspiracy Claim

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू