- Advertisement -

चुनावी ड्यूटी में लापरवाही करने पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, बंगाल में ASP सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पैंड

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान लापरवाही और निष्पक्षता न बनाए रखने के आरोप में चुनाव आयोग ने पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

2 Min Read

कोलकाता: चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को डायमंड हार्बर पुलिस जिले के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इनमें एएसपी और एसडीपीओ स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। आयोग का कहना है कि पहले चरण के मतदान के दौरान इन पर पक्षपात और निष्पक्षता में चूक के आरोप लगे हैं। साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच और कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -
Ad image

एसपी को सख्त चेतावनी

चुनाव आयोग ने डायमंड हार्बर की एसपी इशानी पाल को भी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है। आयोग का कहना है कि संवेदनशील चुनावी मामलों में अधीनस्थ अधिकारियों पर नियंत्रण और निष्पक्षता बनाए रखने में कमी रही। साथ ही निर्देश दिया गया है कि आदेश तुरंत लागू किए जाएं और शनिवार सुबह 11 बजे तक इसकी रिपोर्ट सौंपी जाए।

इन अधिकारियों पर गिरी गाज

इस कार्रवाई में संदीप गराई (एएसपी), सजल मंडल (एसडीपीओ), मौसम चक्रवर्ती (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज, डायमंड हार्बर), अजय बाग (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज, फलता) और शुभेच्छा बाग (ऑफिसर-इन-चार्ज, उस्थी) शामिल हैं। चुनाव आयोग ने सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Ad image

पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान

पहले चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार, शाम 6 बजे तक मतदान का आंकड़ा ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 91.91% वोटिंग दर्ज हुई। कई जिलों में 90% से ज्यादा मतदान हुआ, जिसमें दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे रहा। बाकी सीटों पर मतदान 29 मई को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Keywords: West Bengal Election, Election Commission Action, West Bengal Police Suspension

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू