गणेशोत्सव की रौनक इन दिनों पूरे देश में छाई हुई है। टीवी के पॉपुलर कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी भी मुंबई में गणपति उत्सव में शामिल हुए। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, लेकिन एक खास वीडियो ने जमकर बवाल मचा दिया है।
दरअसल, वायरल क्लिप में जैस्मिन पूरे जोश में गणपति बप्पा बोलती नजर आती हैं और चाहती हैं कि अली भी साथ में मोरया कहें। लेकिन अली चुप्पी साधे रहते हैं। बस, फिर क्या था सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया गया।
नेटिज़न्स का गुस्सा
- एक यूज़र ने लिखा, “अगर बोलना नहीं था तो आए क्यों? जैस्मिन को इस बारे में सोचना चाहिए।”
- दूसरे ने कमेंट किया, “इतना अनकंफर्टेबल लग रहा है तो जाना ही नहीं चाहिए था।”
- कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि “अच्छा इंसान नहीं है, जैस्मिन उसके पीछे क्यों पड़ी है?”
बचाव में उतरे फैन्स
हालांकि, हर कोई अली को ट्रोल करने के मूड में नहीं था। कई फैन्स उनके सपोर्ट में भी आए।
एक यूज़र ने लिखा, “गॉड को रिस्पेक्ट करना सिर्फ मंत्र बोलने से नहीं होता, वो पूरे दिल से त्योहार एंजॉय कर रहे थे, इतना काफी है। दूसरे ने कहा, “हम मुस्लिम्स हर त्यौहार में शामिल होते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हमें मजबूर किया जाए मंत्र बोलने के लिए।” एक और ने कमेंट कर लिखा, “वो आए, बस इतना ही काफी है। किसी पर जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए।”
जैस्मिन और अली का रिश्ता
बिग बॉस 14 से चर्चाओं में आए जैस्मिन और अली टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। अलग धर्म से होने के बावजूद, दोनों का रिश्ता मजबूत और फैंस के बीच बेहद पॉपुलर है। हालांकि, इन्हें अक्सर इंटरफेथ रिलेशनशिप को लेकर तानों का सामना करना पड़ता है। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने इस पर कहा था, “हम दोनों के बीच सब ठीक है। हमने एक-दूसरे को जैसे हैं वैसे ही स्वीकार किया है। दूसरों की सोच से हमें फर्क नहीं पड़ता। अगर किसी की निगेटिव सोच हमारे रिश्ते को तोड़ सकती है तो शर्म उन पर है।” उन्होंने आगे कहा, “दुनिया को प्यार और पॉजिटिविटी की जरूरत है। अगर दो लोग खुश हैं तो दूसरों को दखल देने का कोई हक नहीं।”
बहरहाल, सिर्फ “एक मोरया” न बोलने पर मचा यह हंगामा सोशल मीडिया पर फैले उबाल का उदाहरण है। अब देखना यह होगा कि अली और जैस्मिन इस ट्रोलिंग का कब और कैसे जवाब देते हैं।
Keywords – Aly Goni Jasmin Bhasin Ganpati Video, Aly Goni Trolled For Ganpati Celebration, Ganpati Bappa Morya Controversy 2025, Ganeshotsav 2025 Celebrities Celebration, Jasmin Bhasin Aly Goni Relationship, Aly Goni Ganpati Viral Video, Aly Goni Latest News

