महाराष्ट्र के अंबरनाथ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा के नगरसेवक पद के प्रत्याशी पवन वालेकर पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पवन वालेकर के कार्यालय को निशाना बनाते हुए छह राउंड फायरिंग की। यह घटना बुधवार रात की है, जब दो लोग बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
इस हमले में पवन वालेकर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका एक सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की रैली से पहले हमला
बताया जा रहा है कि अंबरनाथ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की रैली होने वाली है। रैली से पहले इस तरह की घटना सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि बदमाश खुलेआम इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकते हैं, तो कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।
फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस स्थानीय सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
पूर्व बीजेपी विधायक का आरोप
इस घटना के बाद पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र पवार ने आरोप लगाया है कि शूटरों के नाम बताने के बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
Keywords: Ambernath News, Firing At Bjp Candidate In Ambernath, Bjp Office Ambernath Firing, Pawan Walekar Office In Ambernath

