बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण की खबर ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल मचा दी है। मुर्शिदाबाद में इसका निर्माण कल से शुरू होने की बात सामने आई है, जिसके विरोध में हिंदू संगठनों ने लखनऊ से मुर्शिदाबाद तक मार्च का ऐलान किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट रूप से कहा कि बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा, और यह कयामत तक संभव नहीं है।
“बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बाराबंकी जिले में श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित दशम श्री हनुमान विराट महायज्ञ एवं श्री रामार्चा पूजन में शामिल हुए। अपने संबोधन में सीएम योगी ने स्पष्ट कहा, “हम जो कहते हैं, वो कर के दिखाते हैं। हमने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। आज भी हम यही कह रहे हैं कि कयामत तक, बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा।”
सीएम योगी का बयान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “जो लोग कयामत के दिन का सपना देख रहे हैं, वे सड़ और गल जाएंगे, क्योंकि वह दिन कभी नहीं आएगा। हम अपने विरासत को सम्मान देते हुए, भारत की गौरवशाली परंपरा और सनातन धर्म को आगे बढ़ाएंगे। जैसे प्रधानमंत्री जी ने 25 नवंबर को अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर केसरिया ध्वज फहराया, यह ध्वज भारत की महानता और सनातन परंपरा का प्रतीक बनेगा।”
बाराबंकी से सीएम योगी का दो टूक बयान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कुछ लोग अवसरवादिता का शिकार होते हैं, संकट के समय उन्हें राम याद आते हैं, बाकी वक्त वे राम को भूल जाते हैं। लेकिन भगवान राम भी अब उन्हें भूल चुके हैं। जो लोग रामभक्तों पर हमला कर रहे थे और राम के कार्यों में रुकावट डाल रहे थे, उनके लिए इस देश में कोई स्थान नहीं बचा है। और जो बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं, उन्हें ये साफ बता दें कि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा।”
“कानून का पालन करो, तभी फायदे में रहोगे”
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कयामत के दिन के लिए नहीं जीना चाहिए, बल्कि हिंदुस्तान में कानून का पालन करना सीखो। अगर आप यहां के कानून का सम्मान करते हुए कायदे से रहते हैं, तो आप फायदे में रहेंगे। लेकिन अगर कोई कानून तोड़ेगा, तो उसका रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाएगा। जो लोग कानून तोड़कर जन्नत जाने का सपना देख रहे हैं, उनका ये सपना कभी पूरा नहीं होगा।”
Keywords: Babri Masjid Reconstruction, Yogi Adityanath Statement, Hindu Organizations Protest, Law And Order In India

