महाराष्ट्र के मुंबई में साल 2008 में हुए क्रूर आतंकी हमलों ने पूरी दुनिया को दहला दिया था। इस हमले में कई बेगुनाह लोग मारे गए थे। आज मुंबई में हुए उस आतंकी हमले को सत्रह साल हो गए हैं, लेकिन अभी भी शहर से उस भयावह वारदात के निशान और घाव पूरी तरह नहीं भरे हैं। उस हमले की खौफनाक यादें आज भी लोगों को याद हैं।
साल 2008 में कसाब और उसके साथी आतंकियों ने 26 नवंबर को मुंबई के बद्रवार पार्क से शहर में प्रवेश किया और उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर फैल गए। इस भयावह आतंकी वारदात में आतंकियों ने पूरे मुंबई को दहशत में डाल दिया था। इस पूरे हमले में कसाब समेत कुल 10 आतंकी शामिल थे। इस हमले में 150 से ज्यादा लोगों की जान गई थी, जिनमें विदेशी नागरिक, आम लोग और सुरक्षाकर्मी शामिल थे।
इस आतंकी हमले के दौरान तुकाराम ओंबले ने असाधारण बहादुरी दिखाते हुए आतंकवादी कसाब को जिंदा पकड़ लिया था। कसाब के पकड़े जाने के बाद पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने बेनकाब हो गया था। आतंकी कसाब को साल 2012 में पुणे की यरवदा जेल में फांसी दे दी गई थी।
मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर पूरा देश उन शहीदों को याद कर रहा है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए आतंकियों से भिड़ गए थे।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा—
“26/11 मुंबई आतंकी हमलों की बरसी पर, मैं अपने देश के लोगों की रक्षा करते हुए शहादत देने वाले वीर सैनिकों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ। राष्ट्र कृतज्ञता के साथ उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करता है। आइए, हम हर प्रकार के आतंकवाद से लड़ने के अपने संकल्प को दोहराएँ। आइए, एक मज़बूत और समृद्ध भारत के निर्माण के दृढ़ संकल्प के साथ प्रगति के मार्ग पर एक साथ आगे बढ़ें।”
On the anniversary of 26/11 Mumbai terror attacks, I pay my humble tribute to the brave soldiers who sacrificed their lives to protect the people of our country. The nation remembers their supreme sacrifice with gratitude. Let us reaffirm our commitment to combat terrorism in all…
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 26, 2025
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा:
“26/11 मुंबई आतंकी हमलों में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों को मेरी श्रद्धांजलि। हम उन पुलिस और सुरक्षा बलों के असाधारण साहस को नमन करते हैं, जिन्होंने अडिग संकल्प के साथ आतंक का सामना किया। उनका बलिदान, आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ भारत की लड़ाई को आज भी मजबूत करता है।”
My homage to all those who lost their lives in the 26/11 Mumbai terror attacks. We bow to the extraordinary courage of our police and security forces who confronted terror with unwavering resolve. Their sacrifice continues to strengthen India’s fight against every form of…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 26, 2025
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा:
“मुंबई 26/11 के दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों और आम नागरिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। भारत उनका साहस, त्याग और बलिदान कभी नहीं भूल पाएगा।”
मुंबई 26/11 के दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों और आम नागरिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 26, 2025
भारत उनका साहस, त्याग और बलिदान कभी भूल नहीं पाएगा। pic.twitter.com/3hxz17CyDV
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा:
“मुंबई में 26/11 के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बलिदान हुए सभी निर्दोष नागरिकों और वीर सुरक्षाकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। ‘नया भारत’ आतंक के हर रूप के निर्मूलन हेतु एकजुट है।”
मुंबई में 26/11 के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बलिदान हुए सभी निर्दोष नागरिकों और वीर सुरक्षाकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 26, 2025
राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
‘नया भारत’ आतंक के हर रूप के निर्मूलन हेतु एकजुट है।
संबित पात्रा ने लिखा:
“मुंबई में 26/11 को हुए कायराना आतंकी हमले में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों, पुलिसकर्मियों एवं निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। माँ भारती की रक्षा में आपके त्याग, शौर्य और समर्पण के लिए राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री @narendramodi की आतंकवाद विरोधी कठोर नीति और वैश्विक पहल ने भारत को सुरक्षित किया है और भारत अब आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”
मुंबई में 26/11 को हुए कायराना आतंकी हमले में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर बहादुर जवानों, पुलिसकर्मियों एवं निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करता हूँ।
— Sambit Patra (@sambitswaraj) November 26, 2025
माँ भारती की रक्षा में आपके त्याग, शौर्य व समर्पण के लिए कृतज्ञ राष्ट्र सदैव ऋणी… pic.twitter.com/sh5Bba6zvt
मुंबई हमलों की बरसी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
Keywords:– 26/11 Attack, 26/11 Mumbai Attack, Kasab Mumbai Attack

