Strait of Hormuz: ईरान बनाम इजरायल–अमेरिका के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर सख्त नियंत्रण लगा रखा है और अमेरिका व उसके सहयोगी देशों की एंट्री पर लगभग रोक लगा दी है। हालांकि, एक राहत भरी खबर यह है कि ईरान ने भारत के लिए यह मार्ग खुला रखने का फैसला किया है, ताकि भारत आसानी से ईंधन की आपूर्ति जारी रख सके। इसके तहत ईरान ने भारत समेत पांच देशों के लिए अपने रास्ते खोल दिए हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार, 25 मार्च को स्पष्ट किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता केवल मित्र देशों के जहाजों के लिए खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे ‘दोस्त देशों’ के जहाज सुरक्षित रूप से यहां से गुजर सकते हैं, जबकि विरोधी देशों और उनके सहयोगियों के लिए यह मार्ग बंद रहेगा।
गौरतलब है कि ईरान ने पहले से ही होर्मुज जलडमरूमध्य पर कड़ा नियंत्रण लागू कर रखा है, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है। इस रास्ते से वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 20% हिस्सा गुजरता है, इसलिए यहां की स्थिति का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ता है।
अमेरिका और ईरान में नहीं बन रही बात
एक तरफ जहां ईरान अपने रुख पर अड़ा हुआ है, वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump लगातार कूटनीतिक कोशिशों में लगे हैं कि किसी तरह बातचीत आगे बढ़ सके। इससे पहले ट्रंप ने ईरान को 15-पॉइंट का शांति प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन ईरान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।
यह स्थिति दिखाती है कि फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के आसार नहीं हैं। दोनों के बीच बढ़ते टकराव का असर अब अन्य देशों पर भी दिखने लगा है, जहां सबसे बड़ी चिंता ईंधन आपूर्ति को लेकर है। ऐसे में अमेरिका को भी यह डर सता रहा है कि कहीं उसके सहयोगी देश ईरान के करीब न चले जाएं।
Keywords: Strait Of Hormuz News, Iran India Ships Permission, Iran Policy Shipping Route, Hormuz Route Countries List, Global Oil Route News, Iran Israel US Tension, Oil Supply Route Update

