- Advertisement -

भारत में दवाइयों के दाम होगी महंगी! सरकार ने दी कीतम बढ़ाने की मंजूरी

देशभर में दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। सरकार ने दवाओं के दाम में करीब 0.65% तक वृद्धि की अनुमति दे दी है।

2 Min Read

देशभर में दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। सरकार ने दवाओं के दाम में करीब 0.65% तक वृद्धि की अनुमति दे दी है। यह बढ़ोतरी वर्ष 2025 के लिए थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आधार पर की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

यह आदेश राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की ओर से जारी किया गया है। इसके तहत दवा कंपनियां अब तय फॉर्मूले के अनुसार अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) बढ़ा सकती हैं और इसके लिए उन्हें सरकार से अलग से मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

सरल शब्दों में कहें तो अब कुछ जरूरी दवाइयां थोड़ी महंगी हो सकती हैं, क्योंकि कंपनियों को सालाना महंगाई के हिसाब से कीमत बढ़ाने की छूट मिल गई है।

- Advertisement -
Ad image

किस दवा पर कितनी बढ़ोतरी?

आम इस्तेमाल की दवा पेरासिटामोल के कच्चे माल की कीमत में करीब 47% तक उछाल देखा गया है। दर्द निवारक डाइक्लोफेनेक की लागत में लगभग 54% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डाइक्लोफेनेक पोटेशियम के दाम में करीब 33% तक इजाफा हुआ है। एंटीबायोटिक अमोक्सिसिलिन ट्राईहाइड्रेट की कीमत में लगभग 45% की वृद्धि हुई है। सिप्रोफ्लाक्सासिन के कच्चे माल की कीमत में करीब 60% तक की तेज बढ़ोतरी देखी गई है। दैनिक उपयोग में आने वाले मेडिकल उपकरण जैसे सिरिंज और थर्मामीटर भी महंगे हो गए हैं।

इस कारण से बढ़ेंगी कीमतें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दवाइयों की कीमतों में इजाफे की एक बड़ी वजह ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष को माना जा रहा है। लगातार जारी इस तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन पर असर पड़ा है, जिससे कच्चे माल की लागत बढ़ गई है।

वहीं, कीमतों में बढ़ोतरी की खबर का असर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। खरीदारों की संख्या में कमी आई है, जबकि रिटेलर भी होलसेलर्स से कम मात्रा में दवाइयां खरीद रहे हैं।

Keywords: Medicine Price Hike India, NPPA Decision, WPI 2025 Drugs, Drug Price Increase India, Essential Medicines Cost Rise, Pharma News India, Healthcare Inflation India

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू