- Advertisement -

भारत ने अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच हमले की आशंका बढ़ी

14 जनवरी 2026 को जारी एडवाइजरी को दोहराते हुए दूतावास ने भारतीय नागरिकों और पीआईओ (भारतीय मूल के व्यक्ति) से सतर्क रहने की अपील की है।

3 Min Read

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होता नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। इस संबंध में दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच किसी भी समय सैन्य टकराव की स्थिति बन सकती है।

- Advertisement -
Ad image

दूतावास ने दी ये सलाह

14 जनवरी 2026 को जारी एडवाइजरी को दोहराते हुए दूतावास ने भारतीय नागरिकों और पीआईओ (भारतीय मूल के व्यक्ति) से सतर्क रहने की अपील की है।

  • विरोध-प्रदर्शन या भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
  • सभी नागरिकों से कहा गया है कि वे ईरान स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहें।
  • किसी भी नए घटनाक्रम की जानकारी के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर बनाए रखें।
  • ईरान में रह रहे भारतीय नागरिक अपने यात्रा और आव्रजन दस्तावेज, जैसे पासपोर्ट और पहचान पत्र, हमेशा अपने पास तैयार रखें।
  • किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क करें।

हेल्पलाइन नंबर

- Advertisement -
Ad image
  • +989128109115
  • +989128109109
  • +989128109102
  • +989932179359

ईमेल: [email protected]

इसके अलावा, ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों, जिन्होंने अब तक भारतीय दूतावास में पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे https://www.meaers.com/request/home/
लिंक पर जाकर पंजीकरण करें। यह लिंक दूतावास की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। यदि इंटरनेट बाधित होने के कारण कोई भारतीय नागरिक स्वयं पंजीकरण नहीं कर पा रहा है, तो भारत में उनके परिवारजन यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में कोई ठोस प्रगति होती नहीं दिख रही है। एक ओर जहां ईरान अपने रुख पर कायम है, वहीं अमेरिका भी पीछे हटने के संकेत नहीं दे रहा है। इसी क्रम में अमेरिका ने भी अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

Keywords: India Iran Advisory, Indian Citizens Leave Iran, US Iran Tension, Iran America Conflict, MEA Advisory, Tehran Indian Embassy, Iran War Threat, Indian Embassy Alert

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू