सोमवार शाम दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में कई डॉक्टरों की गिरफ्तारी हुई है। जांच एजेंसियों का मानना है कि दिल्ली ब्लास्ट में डॉ. उमर सहित कई डॉक्टरों का हाथ था। वहीं फरीदाबाद में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में डॉ. शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया। डॉ. शाहीन की गिरफ्तारी मुजम्मिल गनाई की निशानदेही पर हुई। मुजम्मिल की कार में AK-47 और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई थी।
डॉ. शाहीन शाहिद कौन हैं?
लखनऊ की रहने वाली डॉ. शाहीन शाहिद फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करती है। फरीदाबाद पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी की थी। शाहीन मुजम्मिल की निशानदेही पर थी। जिसने अपनी कार में AK-47 छिपाने की इजाजत दी थी। जांच में सामने आया कि शाहीन सीधे मसूद अजहर की बहन, सादीया अजहर के संपर्क में थी। उनके इशारे पर भारत में जैश की महिला ब्रिगेड तैयार की जा रही थी।
दिल्ली ब्लास्ट के पीछे डॉक्टर नेटवर्क
जांच एजेंसियों के अनुसार, दिल्ली ब्लास्ट में शामिल डॉक्टरों का एक सिंक्रोनाइज्ड नेटवर्क है। लखनऊ, कश्मीर और अन्य राज्यों में कई डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। अब तक इस ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हो चुकी है, और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।
राजधानी में विस्फोट का उद्देश्य
शुरुआती जांच में जैश और अंसार गज़वत-उल-हिंद जैसे पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ कनेक्शन का एंगल माना जा रहा है।
जांच एजेंसियां देशभर के डॉक्टरों के जुड़े होने की संभावना पर जांच कर रही हैं।
आतंक और महिला कमांडर का नया एंगल
बताया जा रहा है कि जमात-उल-मोमिनात में महिलाओं को केवल फिजिकल ट्रेनिंग नहीं, बल्कि डिजिटल प्रचार, फंडिंग और मनोवैज्ञानिक युद्ध में शामिल किया जा रहा था। यह संगठन पाकिस्तान आधारित जैश-ए-मोहम्मद की महिला ब्रिगेड है, और भारत में सक्रिय होने का उद्देश्य आतंक की नई रणनीति को अंजाम देना है।
डॉ. शाहीन शाहिद की गिरफ्तारी इस नेटवर्क के महिला कमांडर होने की पुष्टि करती है।
देश में सुरक्षा का खतरा
महिला कमांडर की भूमिका से पता चलता है कि आतंकी अब महिलाओं को भी फिदायीन मिशन में प्रशिक्षित कर रहे हैं। देशभर के डॉक्टरों की जांच से यह स्पष्ट हो रहा है कि आतंकी संगठन अब पेशेवर और बड़े नेटवर्क के तरीके से भारत में ऑपरेशन कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच में जुटी हैं ताकि पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जा सके।
Keywords: Delhi Blast 2025, Dr. Shaheen Shahid, Jash-E-Mohammad, Jamat-Ul_mominat, Terror Module, FaridabadArrest

