दिल्ली में हाल ही में हुए बम ब्लास्ट के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर घटना के दौरान पूरे देश को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। अखिलेश यादव ने कहा इस मुश्किल समय में हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी सुरक्षा एजेंसियों पर पूरा भरोसा रखना चाहिए। हम आशा करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए और नागरिक सतर्क रहें। दिल्ली पुलिस और एनआईए द्वारा ब्लास्ट की पूरी जांच की जा रही है।संदिग्धों की गिरफ्तारी और संभावित आतंकवादी नेटवर्क को चिन्हित करने का काम जारी है। राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई है और सार्वजनिक स्थानों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
Keywords: Terror Attack Delhi, Safety And Security In Delhi, Terrorism News India, Delhi Security Alert
