मुंबई: एक्टर कमाल आर खान ओशिवारा इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पहले तो इस बात की पुष्टि नहीं की गई थी लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें अधिकारिक तौर पर गिरफ्तार करने के ऐलान कर दिया। वहीं पुलिस ने कमाल खान को अपने हिरासत में लेने के बाद आज कोर्ट में पेश कर के रिमांड की मांग कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ के दौरान कमाल आर खान ने पुलिस के सामने माना है कि ये फायरिंग उनके बंदूक से हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी यह लाइसेंसी रिवाल्वर है। फ़िलहाल कमाल आर खान और रिवाल्वर दोनों को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
ओशिवारा गोलीबारी मामला
- रविवार रात पश्चिमी मुंबई के ओशिवारा इलाके में गोलीबारी से जुड़ा मामला सामने आया।
- बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लैटों से दो गोलियां बरामद की गईं।
- पुलिस ने बताया कि एक गोली नालंदा अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल के फ्लैट से मिली।
- दूसरी गोली उसी इमारत की चौथी मंजिल के एक फ्लैट से बरामद हुई।
- सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।
- पुलिस यह जांच कर रही है कि गोलियां फ्लैटों के अंदर कैसे पहुंचीं।
- मामले की जांच के तहत परिसर की तलाशी लेकर सबूत जुटाए जा रहे हैं।
कौन है कमाल आर खान ?
कमाल आर खान, जिन्हें केआरके के नाम से जाना जाता है, बॉलीवुड से जुड़ी एक चर्चित और विवादित शख्सियत हैं। वे अभिनेता, निर्माता और लेखक रह चुके हैं, लेकिन असली पहचान उन्हें सोशल मीडिया पर मुखर टिप्पणीकार के तौर पर मिली। उत्तर प्रदेश के देवबंद में जन्मे केआरके 2008 में फिल्म देशद्रोही के जरिए सुर्खियों में आए, जिसमें उन्होंने अभिनय के साथ-साथ लेखन और निर्माण भी किया।
इसके बाद बिग बॉस सीजन 3 में उनकी मौजूदगी ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई। समय के साथ वे फिल्मों से ज्यादा यूट्यूब और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हो गए, जहां वे खुद को फिल्म समीक्षक बताते हैं। उनकी बेबाक और अक्सर विवादित टिप्पणियां कई बार बहस, आलोचना और कानूनी विवादों का कारण बनती रही हैं।
Keywords: Kamaal R Khan Arrested, KRK Firing Case, Oshiwara Firing Incident, Mumbai Firing News, KRK Arrest News, Bollywood Actor KRK

