- Advertisement -

20 साल से पुलिस को चकमा दे रहा ‘ईरानी डेरा’ गैंग का सरगना गिरफ्तार, सूरत में खत्म हुआ रहमान डकैत का खेल

14 राज्यों में फैले अपराध नेटवर्क के मास्टरमाइंड आबिद अली उर्फ रहमान डकैत को सूरत क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। बिना गोली चले हुई इस गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों का खुलासा हो सकता है।

4 Min Read

गुजरात: देशभर की पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी आबिद अली उर्फ राजू उर्फ रहमान डकैत आखिरकार कानून की गिरफ्त में आ गया है। सूरत क्राइम ब्रांच ने बड़ी चुपचाप और सटीक प्लानिंग के साथ उसे लालगेट इलाके से धर दबोचा। सबसे दिलचस्प बात ये रही कि इस बार कोई हंगामा नहीं हुआ, न कोई गोली चली, सब कुछ एकदम शांतिपूर्वक हो गया। पुलिस अफसरों का कहना है, रहमान की लोकेशन को लेकर उन्हें काफी समय से सुराग मिल रहे थे, मगर बार-बार नाम और ठिकाना बदलने की उसकी आदत ने सबको छका रखा था। इस बार सही वक्त पर पक्की जानकारी मिली और टीम ने बिना चूक के इस ऑपरेशन को अंजाम दे दिया।

- Advertisement -
Ad image

14 राज्यों में फैला था उसका गैंग

रहमान डकैत पिछले करीब 20 सालों से अपराध के खेल में एक्टिव था। उसका नेटवर्क कम से कम 14 राज्यों तक फैला हुआ था, जहां वह ठगी, लूट और संगठित अपराध करता था। उसकी सबसे बड़ी ताकत थी, भेष बदलने की जबरदस्त कला। कभी वह खुद को CBI अफसर बताकर लोगों को बेवकूफ बनाता, तो कभी साधु या आम आदमी का रूप धर लेता। पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं, इसी चालाकी की वजह से वह लंबे वक्त तक कानून से बचता रहा। अलग-अलग राज्यों में उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं, लेकिन हर जगह नाम और पहचान कुछ और थी, जिससे पुलिस को उसके लिंक जोड़ने में काफी वक्त लग गया।

‘ईरानी डेरा’ गैंग का किंग

पुलिस के मुताबिक, रहमान डकैत कुख्यात ‘ईरानी डेरा’ गैंग का असली मास्टरमाइंड था, जो भोपाल से अपना खेल खेलता था। इस गैंग पर लूट, ठगी, आगजनी और संगठित अपराध जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। कुछ केसों में तो उस पर MCOCA जैसी सख्त धाराएं भी लगाई गईं। अपराध से कमाए पैसों से रहमान ने अपनी जिंदगी को शाही बना लिया था महंगी कारें, स्पोर्ट्स बाइक, यहां तक कि अरबी नस्ल के घोड़े तक उसकी शोहरत का हिस्सा थे। उसकी यही चमक-धमक उसे आम अपराधियों से अलग बनाती थी और पुलिस का शक भी उस तक जल्दी नहीं पहुंचता था।

- Advertisement -
Ad image

सूरत बना उसका आखिरी स्टॉप

जानकारी के मुताबिक, रहमान डकैत ने अब सूरत को अपना नया ठिकाना बना लिया था। वह वहां नए शिकार की तलाश में आया था, तभी क्राइम ब्रांच को उसकी पक्की लोकेशन का पता चल गया। डीसीपी भावेश रोज़िया के मुताबिक, आरोपी पिछले 13–14 सालों से भोपाल के अमन नगर में था और वहीं से सारा नेटवर्क चला रहा था। अब जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, टीम को भरोसा है कि उसके पूरे गैंग, बाकी साथियों और कई अनसुलझे मामलों की सच्चाई सामने आएगी। ये गिरफ्तारी सिर्फ सूरत ही नहीं, पूरे देश की पुलिस के लिए एक बड़ी जीत है।

Keywords: Rehman Dakait Arrest, Surat Crime Branch, Irani Dera Gang

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू