- Advertisement -

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर 7 बस और 2 कार आपस में टकराईं, लगी भीषण आग, 4 की मौत और 25 घायल

मथुरा के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण कई बसें और कारें टकरा गईं। टक्कर के बाद आग लगने से 4 की मौत और 25 से अधिक घायल हो गए। राहत कार्य जारी है।

3 Min Read

मंगलवार सुबह करीब चार बजे, मथुरा के थाना बलदेव इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरा इतना घना था कि सामने कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा था। इसी घने कोहरे में, माइलस्टोन 127 के पास एक के बाद एक कई बसें और कारें एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर के कारण आग लग गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए है। जो लोग पास थे, उनका कहना है कि टक्कर अचानक हुई और देखते ही देखते सब कुछ बेकाबू हो गया। हादसा इतना भयानक था कि आस-पास के गांवों में लोग धमाके सुनकर दौड़ पड़े। एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया।

- Advertisement -
Ad image

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

टक्कर के बाद कुछ बसों और कारों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पांच बसें और दो कारें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। जिला अधिकारी सीपी सिंह ने बताया इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई, 25 लोग घायल हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत अब स्थिर है। कई मुसाफिर तो आग लगने के बाद अपनी सीटों से निकल ही नहीं पाए। यही वजह है कि नुकसान बढ़ गया। जले हुए वाहनों का मंजर बहुत दर्दनाक था।

राहत कार्य जारी

जैसे ही हादसे की खबर फैली, जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गईं। आग बुझाने के साथ-साथ फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। एक एंबुलेंस कर्मचारी के मुताबिक, करीब 20 एंबुलेंस ने मिलकर 150 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया। गांव के लोग भी देर किए बिना मदद में जुट गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घायलों को हर तरह की मदद देने के निर्देश दिए हैं। डीएम और एसपी मौके पर बने हुए हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

- Advertisement -
Ad image

कोहरे में सावधानी की अपील

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि पता चल सके कि टक्कर कैसे शुरू हुई और आग क्यों लगी। शुरुआती वजहें, घना कोहरा और तेज रफ्तार को माना जा रहा है। अधिकारी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि सर्दियों में कोहरे के दौरान एक्सप्रेसवे पर संभलकर चलें, स्पीड कम रखें और दूरी बनाए रखें।

ये हादसा फिर याद दिलाता है कि सड़क सुरक्षा और इमरजेंसी तैयारियां कितनी जरूरी हैं। प्रशासन ने ये भी कहा है कि हालात सामान्य होते ही ट्रैफिक दोबारा शुरू कर दिया जाएगा और पीड़ित परिवारों को मदद दी जाएगी।

Keywords: Mathura Accident, Yamuna Expressway Crash, Fog Accident India, Bus Fire Accident, Delhi-Agra Expressway Accident, Road Safety India

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू