- Advertisement -

BMC Elections 2026: तीन साल बाद मुंबई में होगा चुनाव, 15 जनवरी को BMC सहित महाराष्ट्र की 29 नगरपालिकाओं में होंगे मतदान

करीब तीन साल बाद BMC चुनाव का ऐलान हुआ। 15 जनवरी 2026 को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना होगी। मतदाता सूची विवाद, सुप्रीम कोर्ट का आदेश और त्योहार चुनाव को रोचक बना रहे हैं।

4 Min Read

लगभग 34 महीने की लंबी देरी के बाद, आखिर BMC चुनाव की तारीखें सामने आ गईं। राज्य निर्वाचन आयोग ने ऐलान किया है कि 15 जनवरी 2026 को मुंबई समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए वोटिंग होगी। नतीजे अगले ही दिन, यानी 16 जनवरी को आ जाएंगे। BMC का पिछला कार्यकाल फरवरी 2022 में खत्म हो गया था, लेकिन आरक्षण से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में लटका रहा, इसी वजह से चुनाव नहीं हो पाए। अब अदालत ने साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र के सभी लंबित स्थानीय निकाय चुनाव 31 जनवरी 2026 से पहले पूरे करने होंगे। इसके साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता भी लागू हो गई है।

- Advertisement -
Ad image

मुंबई के साथ पूरा महाराष्ट्र वोटिंग मोड में

BMC के अलावा, ठाणे, नवी मुंबई, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, कल्याण-डोंबिवली, पुणे इन सब जगहों पर भी 15 जनवरी को ही चुनाव होंगे। कुल 2,869 सीटों के लिए लोग अपने-अपने प्रतिनिधि चुनेंगे, जिनमें अकेले मुंबई (BMC) की 227 सीटें आती हैं। यहां 10,111 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिन पर 11,349 कंट्रोल यूनिट्स और 22,698 बैलेट यूनिट्स तैनात होंगी। महिला वोटर्स की भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘पिंक पोलिंग स्टेशन’ बनाए जा रहे हैं, जहां पूरा स्टाफ महिलाएं होंगी। वोटर्स को आसानी हो, इसके लिए ‘माताधिकार’ नाम का एक मोबाइल ऐप है, जिसमें वोटर डिटेल्स, बूथ की जानकारी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट मिलेगी।

मतदाता के लिए चुनाव आयोग ने कर ली है पूरी तैयारी

इस बार चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर खूब हंगामा हुआ। राज ठाकरे की मनसे और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने आरोप लगाया कि लिस्ट में करीब 11 लाख डुप्लिकेट नाम हैं, और चुनाव टालने की मांग भी की। इस पर राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने साफ कहा कि जितनी भी आपत्तियां थीं, सबका समाधान करने के बाद ही चुनाव की तारीखें घोषित की गई हैं। आयोग के मुताबिक, फील्ड वेरिफिकेशन और सॉफ्टवेयर की मदद से बड़ी मात्रा में डुप्लिकेट नाम हटाए जा चुके हैं। जो नाम अब भी शक के घेरे में हैं, उन्हें स्टार मार्क किया गया है, ताकि एक शख्स कई जगह वोट न डाल सके।

- Advertisement -
Ad image

ये है अहम् तारीखें

राजनीतिक पार्टियों के सामने चुनावी रणनीति बनाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पूरा भरोसा है कि लोग विकास के नाम पर वोट देंगे। लेकिन 15 जनवरी की तारीख बीजेपी के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है। 14 जनवरी को उत्तरायण का पर्व है और मुंबई का बड़ा गुजराती समुदाय सूरत-वडोदरा चला जाता है। ऐसे में ये आशंका है कि खासकर युवा और पहली बार वोट देने वाले लोग मतदान वाले दिन शहर से बाहर हो सकते है।

बता दें कि नामांकन 23 से 30 दिसंबर तक होंगे, 31 दिसंबर को जांच होगी, 2 जनवरी को नाम वापसी और 3 जनवरी को फाइनल लिस्ट व चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि आखिर इतनी देरी के बाद मुंबई और महाराष्ट्र की जनता किसे अपनी नगर सरकार की कमान सौंपती है।

Keywords: BMC Elections 2026, Maharashtra Municipal Elections, Mumbai Civic Polls, State Election Commission, Local Body Elections

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू