- Advertisement -

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद नितिन नबीन ने संभाला, अमित शाह समेत इन नेताओं ने किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी मुख्यालय में पदभार संभाल लिया

3 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी मुख्यालय में पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी। वहीं, दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर नितिन नबीन का स्वागत किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े सहित कई अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

- Advertisement -
Ad image

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नितिन नबीन का भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना बेहद खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन एक समर्पित और सरल स्वभाव के कार्यकर्ता हैं, जिन्हें सभी अच्छी तरह जानते हैं। वे पांच बार विधायक रह चुके हैं, प्रदेश में मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और कई राज्यों के प्रभारी भी रहे हैं। पार्टी के इस फैसले से देशभर के कार्यकर्ता खुश हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा ही एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। उन्होंने नितिन नबीन को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी।

जानें कौन हैं नितिन नबीन?

गौरतलब है कि नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण और नगर विकास मंत्री हैं। उनकी गिनती जमीनी स्तर के नेताओं में होती है। यही कारण है कि वे पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से वर्ष 2006 के उपचुनाव के बाद से लगातार पांच बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। नितिन नबीन कायस्थ समाज से आते हैं और नीतीश कुमार सरकार में इस समाज से वे इकलौते मंत्री हैं। उन्हें राजनीति की विरासत में मिली है। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते थे। उनके निधन के बाद नितिन नबीन उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। महज 45 वर्ष की उम्र में नितिन नबीन भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Nitin Nabin BJP, BJP National Working President, BJP Leadership News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू