- Advertisement -

एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की चेतावनी, A320 एयरक्राफ्ट में सामने आई बड़ी तकनीकी दिक्कत

एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस से यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपकी फ्लाइट देर से उड़ सकती है या रद्द भी हो सकती है।

4 Min Read

अगर आप हवाई जहाज से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल, यदि आप इंडिगो, एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस से यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपकी फ्लाइट देर से उड़ सकती है या रद्द भी हो सकती है। कैंसिलेशन की वजह Airbus A320 फैमिली एयरक्राफ्ट में सामने आई तकनीकी खामियाँ हैं, जिसके कारण लगभग 200 से 250 से ज्यादा विमानों के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को अपडेट करना जरूरी हो गया है। इसका सीधा असर उड़ानों के शेड्यूल पर पड़ने वाला है।

- Advertisement -
Ad image

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा:

“एयरबस ने वैश्विक A320 बेड़े के लिए एक तकनीकी सलाह जारी की है। हम सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने विमानों पर आवश्यक अपडेट पूरी सावधानी और तत्परता के साथ पूरा कर रहे हैं। इन एहतियाती अपडेट्स के दौरान कुछ उड़ानों के समय में हल्का बदलाव हो सकता है। हमारी टीम आपको री-बुकिंग, अपडेट और जानकारी के लिए 24×7 उपलब्ध है। कृपया एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले हमारी ऐप/वेबसाइट पर अपनी उड़ान की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें।”

क्या है खतरा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरबस ने सभी ऑपरेटर्स को अवगत कराया है कि A320 विमान में एक अनकमांडेड पिच-डाउन की घटना दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि यह समस्या Elevator Aileron Computer (ELAC) से जुड़ी हो सकती है। यदि इसे समय पर ठीक नहीं किया गया, तो इसका असर विमान के कंट्रोल सिस्टम पर पड़ सकता है, जो सुरक्षा के लिहाज से गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इसी कारण अगले उड़ान से पहले सर्विसेबल ELAC इंस्टॉल करना अनिवार्य कर दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image

एयर इंडीया ने दिया अपडेट एयर इंडिया में सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विश्वभर में A320 फैमिली एयरक्राफ़्ट के लिए EASA और एयरबस द्वारा जारी अनिवार्य सॉफ़्टवेयर और हार्डवेयर री-अलाइनमेंट निर्देशों का पालन करते हुए, हमारे इंजीनियर लगातार काम कर रहे हैं ताकि यह कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। इस प्रक्रिया से प्रभावित हमारे 40% से अधिक विमानों पर रीसेट कार्य पूरा हो चुका है, और हमें विश्वास है कि EASA द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे बेड़े पर यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

एयर इंडिया यह भी स्पष्ट करती है कि इस कारण अब तक किसी उड़ान को रद्द नहीं किया गया है और हमारे नेटवर्क में शेड्यूल पर भी कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है। हालांकि, कुछ उड़ानों में हल्की देरी या समय में बदलाव संभव है। हमारे ग्राउंड स्टाफ़ यात्रियों की सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

हम अपने यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य बनाए रखें और हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर अपनी उड़ान की नवीनतम स्थिति जांच लें, या फिर हमारे कॉन्टैक्ट सेंटर 011-69329333, 011-69329999 पर संपर्क करें ताकि किसी भी असुविधा को कम किया जा सके।

Keywords: A320 Technical Issue, Air India Indigo Flight Delays, Airbus A320 Safety Alert

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू