- Advertisement -

गोवा में पीएम मोदी ने किया 77 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण गोकर्ण जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष के उत्सव में भव्य समारोह

पीएम मोदी ने 77 फुट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया। राम सुतार के मार्गदर्शन में बनी यह प्रतिमा गोकर्ण पर्तगली मठ के 550वें जयंती उत्सव का मुख्य आकर्षण रही।

2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा के श्री संस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ में 77 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की भव्य कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा अपने सौम्य, दिव्य और दृढ़ स्वरूप के कारण अयोध्या की श्रीराम मूर्ति से काफी मेल खाती है। भगवान राम के हाथ में धनुष-बाण और चेहरे पर शांत, विशाल भाव उनके आदर्श स्वरूप की झलक दिखाते हैं। यह कार्यक्रम मठ के 550वें वर्ष के ‘सार्ध पंचशताब्दी महोत्सव’ का हिस्सा है, जो 31 दिसंबर तक विविध धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा—जिसमें राम नाम जप अभियान, भजनी सप्ताह, विशेष पूजा और 11 दिवसीय उत्सव शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad image

राम सुतार के मार्गदर्शन में बनी प्रतिमा

गोवा में स्थापित यह 77 फुट ऊंची प्रतिमा नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। राम सुतार वही कलाकार हैं जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा) डिजाइन की थी। प्रतिमा के पास रामायण थीम पार्क और राम संग्रहालय भी विकसित किया जा रहा है, ताकि आने वाले वर्षों में यह स्थान एक प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र बन सके।

गोकर्ण पर्तगली मठ

  • 1656 से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र
  • इस मठ की स्थापना 1656 ईस्वी में श्री रामचंद्र तीर्थ ने की थी।
  • मठ में भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण मुख्य देवता के रूप में पूजे जाते हैं।
  • सारस्वत ब्राह्मण समुदाय के लिए यह मठ अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है।
  • देशभर में इस मठ की 33 शाखाएं स्थापित हैं।

अयोध्या से गोवा तक–राम भक्ति का निरंतर प्रवाह

कार्यक्रम के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 3 दिन पहले अयोध्या के भव्य राम मंदिर में ध्वजा स्थापित की थी और अब गोवा में भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया है। यह पूरे देश में राम भक्ति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की धारा को एक नई दिशा देता है।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: PM Modi Goa Visit, 77 Ft Lord Rama Statue, Gokarna Jivottam Math 550th Celebration

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू