श्रीलंका में लगातार बारिश, भूस्खलन और चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ ने हालात गंभीर बना दिए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक तूफान की वजह से करीब 69 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कम से कम 34 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 12 घंटों में तूफान और भी विकराल रूप ले सकता है। ऐसे कठिन समय में एक बार फिर भारत ने सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाया है।
भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन सागर बंधू’
भारतीय वायुसेना ने अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि श्रीलंका में चक्रवात दितवाह से हुई भारी तबाही के बाद भारत ने तुरंत राहत और बचाव कार्यों को मजबूत करने के लिए Operation Sagar Bandhu शुरू किया है।
- 28/29 नवंबर 2025 की रात, हिंडन एयर बेस से
- एक C-130
- एक IL-76 विमान
- तैनात किए गए। इन विमानों में
- 21 टन राहत सामग्री,
- 80 से अधिक NDRF कर्मी,
- 8 टन उपकरण
लेकर कोलंबो पहुंचाया गया। प्रभावित इलाकों में आवश्यक राशन और जरूरी आपूर्ति पहुँचाई जा चुकी है।
भारत ने पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देने वाली अपनी नीति ‘Neighbourhood First’ को एक बार फिर मजबूत करते हुए श्रीलंका को भरोसा दिलाया है कि वह इस संकट की घड़ी में उसके साथ मजबूती से खड़ा है।
भारत में भी अलर्ट: तमिलनाडु–पुदुच्चेरी में ‘ऑरेंज अलर्ट’
श्रीलंका में कहर बरपाने के बाद तूफान दितवाह 30 नवंबर को भारत के तटों तक पहुंच सकता है। इसका असर तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में देखने की संभावना है।
हालात को देखते हुए:
- मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं।
- तटीय इलाकों में मछुआरों को समंदर में न जाने की सलाह दी गई है।
- श्रीलंका में बढ़ा संकट
- दितवाह चक्रवात ने श्रीलंका के कई हिस्सों में भीषण तबाही मचाई है।
- 69 लोगों की मौत
- 24 से अधिक घायल
- हजारों लोग प्रभावित
- कई इलाकों में भारी जलभराव और बाढ़
इस बीच राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए भारतीय टीमों, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
Keywords: Cyclone Ditwah Update, Sri Lanka Cyclone Destruction, India Orange Alert Weather
