दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को कड़ी आलोचना का सामना कराया। पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने इस वैश्विक मंच को अपनी घटिया राजनीति का मैदान बना दिया। देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि आप पहले से ही नग्न हैं।”
पीएम मोदी ने की कड़ी आलोचना
पीएम मोदी ने कहा, “कुछ राजनीतिक दल भारत की सफलता को नहीं सहन कर पा रहे हैं। हाल ही में भारत में सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, जो पूरे देश को गर्व से भर गया। लेकिन कांग्रेस और इसके इको सिस्टम ने इस वैश्विक आयोजन को अपनी घटिया राजनीति का हिस्सा बना दिया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेताओं ने शर्टलैस होकर मंच पर पहुंचने की शर्मनाक हरकत की। मैं कांग्रेस से पूछता हूं, जब देश जानता है कि आप पहले से ही नंगे हैं, तो फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी?”
पीएम मोदी का तीखा हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस नेताओं की हरकतें यह साबित करती हैं कि देश की सबसे पुरानी पार्टी विचारधारा के स्तर पर कितनी गिर चुकी है। यह सोचने की बात है। हम ऐसे लोग हैं, जो गांव में किसी की शादी में भी दिल से मदद करते हैं ताकि मेहमान गांव की अच्छी छवि लेकर जाएं, लेकिन कांग्रेस अपने ही देश को बदनाम करने में लगी हुई है।”
‘कांग्रेस अपनी राजनीति में मर्यादा तोड़ रही है’
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस के नेता मोदी से इतनी नफरत करते हैं कि वे मेरी कब्र तक खोदने की कोशिश कर रहे हैं। वे मेरी मां को भी गाली देने से पीछे नहीं हटते। उन्हें बीजेपी और एनडीए से विरोध है, और यही उनकी राजनीति का हिस्सा है। हम इसे भी सहन करेंगे। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि AI समिट बीजेपी का आयोजन नहीं था, और न ही वहां कोई बीजेपी नेता था। यह देश का कार्यक्रम था। कांग्रेस ने पिछले दिनों सारी मर्यादाएं तोड़ दीं और पूरा देश कांग्रेस की नीति पर थू-थू कर रहा है। इतनी बड़ी पार्टी के नेता शर्मिदा होने के बजाय उन लोगों का समर्थन कर रहे हैं, जिन्होंने देश की बेइज्जती की।”
इंडिया एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान 20 फरवरी को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समिट स्थल में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौते को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान अपनी शर्ट उतारकर समिट के डिस्प्ले बोर्ड के सामने खड़े होकर नारे लगाए और तस्वीरें खिंचवाईं। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
Keywords: India AI Impact Summit Protest, Prime Minister Modi Criticism Of Congress, Youth Congress Shirtless Protest, Congress Political Protest AI Summit

