US Israel Iran Tensions: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान ने अमेरिकी और इजरायली हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया। हाल ही में ईरान ने तुर्की के NATO के इंसर्लिक बेस पर हमला किया है, जहां बड़ी संख्या में परमाणु हथियार होने की आशंका जताई जा रही है। इस हमले ने क्षेत्र में संघर्ष को और गंभीर और खतरनाक बना दिया है।
तुर्की के NATO बेस पर ईरान का हमला
ईरान अमेरिका और इजरायल से बदला लेने की भावना में लगातार हमले कर रहा है। हाल ही में उसने तुर्की के NATO इंसिरलिक एयर बेस को निशाना बनाया। हमले के दौरान ब्लास्ट और सायरन की आवाजें सुनाई दीं, हालांकि इसे इंटरसेप्ट कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, इस बेस पर अमेरिका के करीब 50 परमाणु बम स्टोर किए गए हैं, जिन्हें ईरान ने हमला करने की कोशिश की। इस घटना ने क्षेत्रीय सुरक्षा को और गंभीर खतरे में डाल दिया है।
BREAKING Sirens heard at Incirlik air base, key NATO facility in south Turkey, reports state news agency pic.twitter.com/oNbzn4D0ol
— AFP News Agency (@AFP) March 13, 2026
तुर्की के NATO बेस पर रेड अलर्ट
AFP के अनुसार, दक्षिण तुर्की के अदाना के पास स्थित इंसिरलिक एयर बेस पर सायरन बजा, जो नाटो का प्रमुख बेस है। सायरन करीब 5 मिनट तक लगातार बजता रहा और बेस पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। पूरे शहर में दमकल गाड़ियों और सुरक्षा बलों के सायरन की आवाजें सुनाई दीं। इस घटना पर तुर्की सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले 4 मार्च को ईरान की एक मिसाइल को तुर्की के हवाई क्षेत्र में NATO ने मार गिराया था।
मिडिल ईस्ट में हमले लगातार जारी
मिडिल ईस्ट में संघर्ष अब और भी गंभीर हो गया है। ईरान लगातार खाड़ी देशों और इराक में फ्रांस के बेस पर हमले कर रहा है। वहीं, अमेरिका और इजरायल भी ईरान के खिलाफ लगातार हवाई और जमीनी हमले कर रहे हैं। तेहरान पर एयर स्ट्राइक की जा रही है और लेबनान में इजरायल द्वारा बमबारी जारी है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
Keywords: Iran Turkey NATO Attack, Incirlik Air Base Nuclear Threat, Middle East Conflict 2026, US Israel Iran Tensions

