दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई। हत्यारा कोई और नहीं, महिला का पति ही था, जिसने अपनी तीन बच्चियों के साथ अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति वहां से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, हत्या की वारदात को बुधवार सुबह 7:30 बजे अंजाम दिया गया और उसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। जब इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो सभी सन्न रह गए। पड़ोसियों के मुताबिक, शुरुआत में पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों शांत रहते थे।
वहीं, अचानक हुए इस हत्याकांड ने हर किसी को दहला दिया है। मृतक महिला का नाम अनीता बताया जा रहा है और उसका पति हरी सब्जी बेचने का काम करता था। वह अदरक बेचकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ उत्तरी बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके के चंदन पार्क, 60 फीट रोड, गली नंबर तीन में रहता था। दोनों मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं।
घर में फैला था खून
घटना के बाद जब पुलिस पहुंची तो पाया कि चारों तरफ खून फैला था। वारदात को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरी घटना को प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
Keywords: Delhi Murder Case, Samaypur Badli Murder, Husband Killed Wife And Children, Delhi Crime News, Vegetable Vendor Murder Case

