- Advertisement -

‘एक दिन’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी साई पल्लवी, आमिर और मंसूर ख़ान जोड़ी की धमाकेदार वापसी

बॉलीवुड एक बार फिर एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी के साथ दर्शकों को प्यार के समंदर में डुबोने के लिए तैयार है।

4 Min Read

बॉलीवुड एक बार फिर एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी के साथ दर्शकों को प्यार के समंदर में डुबोने के लिए तैयार है। आनेवाली फिल्म ‘एक दिन’ न सिर्फ एक रोमांटिक कहानी लेकर आ रही है, बल्कि यह फिल्म एक खास वजह से भी चर्चा में है, दरअसल आमिर खान और मंसूर खान 17 साल बाद एक साथ किसी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह जोड़ी आखिरी बार 2008 में ‘जाने तू… या जाने ना’ में साथ नजर आई थी और अब एक बार फिर दर्शकों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं।

- Advertisement -
Ad image

‘एक दिन’ फिल्म के बारे में बात करें तो यह एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा है, जिसे सुनील पांडे निर्देशित कर रहे हैं। यह कहानी दो अजनबियों की है, जो अपनी जिंदगी का सिर्फ एक दिन साथ बिताते हैं लेकिन वो एक दिन उनकी पूरी दुनिया बदल देता है। सरल लेकिन गहराई से भरी इस प्रेम कहानी में इमोशंस की मिठास और रिश्तों की कशिश देखने को मिलेगी।

जुनैद खान और साई पल्लवी की नई जोड़ी

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जुनैद खान, जो अभिनेता आमिर खान के बेटे हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘महाराज’ में नजर आए जुनैद, ‘एक दिन’ से बड़े पर्दे पर बतौर हीरो अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं। उनके साथ नजर आएंगी साउथ इंडियन सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री साई पल्लवी, जो इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। ‘प्रेमम’, ‘गार्गी’ और ‘लव स्टोरी’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकीं साई पल्लवी को हिंदी फिल्म में देखने के लिए उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।

- Advertisement -
Ad image

साई पल्लवी एक मशहूर अभिनेत्री और बहुत अच्छी डांसर हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और मलयालम सिनेमा में सक्रिय हैं। उनका जन्म 9 मई 1992 को कोयंबटूर, तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता है, खासकर फिल्मों ‘प्रेमम’ (2015) और ‘फिदा’ (2017) में अपने दमदार किरदारों के लिए। इन फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

आमिर और मंसूर की जोड़ी

इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है आमिर खान और मंसूर खान की वापसी एक साथ। मंसूर खान लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर थे, लेकिन अब वह आमिर के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कौन हैं मंसूर खान?

मंसूर खान के बारे में बात करें तो, मंसूर आमिर चचेरे भाई हैं और उनके चाचा नासिर हुसैन के बेटे हैं। नासिर हुसैन खुद एक प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता और निर्देशक रह चुके हैं। मंसूर खान ने 1988 में आमिर खान के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से की थी, जो न सिर्फ आमिर के करियर की पहली बड़ी हिट साबित हुई, बल्कि बॉलीवुड में एक नए रोमांटिक हीरो की पहचान भी बनी। इसके बाद इस जोड़ी ने 1992 की सुपरहिट फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में फिर से साथ काम किया, जिसने आमिर को यूथ आइकन के रूप में स्थापित कर दिया।

मंसूर खान ने निर्देशन के क्षेत्र में भले ही सीमित फिल्में की हों, लेकिन उनकी हर फिल्म ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। अब जब वह एक बार फिर आमिर खान के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं, तो दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं।

इस नई फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरने के लिए तैयार है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू