उत्तर प्रदेश: यूपी के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मदन चौहान पर फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। यह घटना हिरणपुरा गांव में हुई, जहां बदमाशों ने पिस्टल से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, गनीमत रही कि गोली नहीं चली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और भाजपा नेता की जान बच गई। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।
किस्मत से बची मदन चौहान की जान
मदन चौहान ने बताया, इन बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी और मारने की नीयत से ट्रिगर भी दबा दिया। लेकिन गोली चल नहीं पाई। वजह चाहे तकनीकी खराबी हो या किस्मत, बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने फौरन मोर्चा संभाला, बदमाशों को पकड़ने की कोशिश हुई लेकिन वो फॉर्च्यूनर में बैठकर भाग निकले। इलाके में डर का माहौल फैल गया। एक सीनियर और लोकप्रिय नेता पर दिनदहाड़े ऐसा हमला हुआ, तो आम लोगों में भी असुरक्षा की भावना आना लाजिमी है।
#WATCH | Hapur, UP: Former state minister Madan Chauhan says, "Today there was a program which I attended… The road from the Garh-Meerut road, about a kilometer long, is quite dark… Suddenly, three boys were standing there. One of them had two pistols in his hand… They came… pic.twitter.com/bvjLm0wtlc
— ANI (@ANI) February 9, 2026
बीजेपी नेता पर पहले भी हो चुके है हमले
घटना के बाद मदन चौहान ने गढ़मुक्तेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन पर पहले भी हमले हो चुके हैं, खासकर खनन माफियाओं की तरफ से। चौहान तीन बार विधायक रह चुके हैं, समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री भी रहे और अब भाजपा के सक्रिय नेता हैं। इलाके में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। बार-बार ऐसे हमले केवल उनकी निजी सुरक्षा ही नहीं, पूरे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हैं।
पुलिस की जांच जारी
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने भी घटना की पुष्टि की। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और खुद पूर्व मंत्री से मिलकर बयान लिया। एएसपी के मुताबिक, हमलावरों ने ड्राइवर साइड से पिस्टल दिखाकर फायर करने की कोशिश की थी। पुलिस का कहना है कि मदन चौहान पूरी तरह सुरक्षित हैं और FIR दर्ज कर ली गई है। कुछ अहम सुराग मिले हैं और पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्दी पकड़ लिए जाएंगे। सख्त कार्रवाई होगी, यही भरोसा दिलाया गया है।
Keywords: Madan Chauhan Attack, Gadhmukteshwar Incident, BJP Leader Attack, Fortuner Assailants Attack, Hapur Police Investigation

