बिग बॉस के सीज़न 19 में हर दिन नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इस हफ्ते जो हुआ उसने दर्शकों को चौंका दिया। कुनिका सदानंद और गौरव की दोस्ती, पिछले दिनों दोनों मां-बेटे के रुप में दर्शकों की पसंद बने हुए थे। लेकिन कुनिका पर की गई टिप्पणी को लेकर गौरव भड़क जाते हैं और कुनिका उनके निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि समय समय पर वो ये कहते जरुर नजर आते हैं की मां का दर्जा दिया है वो रिस्पेक्ट कहीं ना कहीं गौरव दिखा ही देते हैं। जैसे आज दोस्ती खत्म करने के दौरान भी देखा गया। खैर घरवाले उनके इस रिश्ते को काफी मजबूत मान रहे थे लेकिन अब वो टूट चुकी है।
कुनिका और गौरव की दोस्ती
शो की शुरुआत में ही कुनिका और गौरव के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी। दोनों ने न सिर्फ एक-दूसरे को सपोर्ट किया, बल्कि कई मुश्किल टास्क भी साथ में पूरे किए। सोशल मीडिया पर फैंस ने इन्हें #KuRav नाम भी दे दिया था।
हथौड़े से तोड़ी गई दोस्ती?
ताजा एपिसोड में कुनिका ने गौरव को “टारगेट” करते हुए उन पर हथौड़ा चलाया और कहा वह गौरव से अपनी फ्रेंडशिप ब्रेक करना चाहती हैं क्योंकि अब उनके रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे। कुनिका के इस एलान से माहौल कुछ देर के लिए गंभीर हो गया।
गौरव ने भी तुरंत जवाब देते हुए कहा कि चाहे दोस्ती रहे या टूटे, किसी भी तरह से कुनिका उनके गेम को प्रभावित नहीं कर पाएंगी। गौरव का यह आत्मविश्वास भरा जवाब सुनकर बहस और तेज़ हो गई और दोनों के बीच का रिश्ता और कड़वाहट भरा हो गया।
हालांकि गौरव ने भी घरवालों के सामने अपनी दोस्ती ब्रेक करने की बात कहते हुए अनोखे अंदाज में कुनिका को हथौड़ा मारा. गौरव ने कुनिका की गाल की बजाय पैर पर हथौड़ा मारते हुए ये कहा कि हमारे घरवालों ने संस्कार दिए हैं।
Keywords:– Bigg Boss 19 weekend ka vaar, Kunickaa Ne Todi Gaurav Se Dosti, Gaurav Ne Diya Muh Tod Jawab, Gaurav&Kunickaa over his Friendship, BB 19 latest drama,Kunika Gaurav fight

