लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी है। बीते दो दिनों में आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने से राज्य में 24 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हुए हैं। साथ ही 16 पशु भी मारे गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से 24 घंटे के अंदर प्रभावितों को मुआवजा देने की बात कही है।
मुख्यमंत्री योगी ने किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए
उत्तर प्रदेश में हाल की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस नुकसान से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को मुआवजा वितरण प्रक्रिया को तेज करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। इससे किसानों को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, राज्य में हाल की बारिश से अन्य प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी राहत कार्य जारी है।
सीएम योगी ने अधिकारियों को किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असमय बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों में अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जनहानि, पशुहानि, और घायलों को मुआवजा शीघ्र दिया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मुआवजा वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, प्रभावित किसानों और अन्य लोगों को जल्द राहत देने के लिए अधिकारियों को सक्रिय रूप से काम करने की हिदायत दी है।
मुआवजा वितरण में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
उत्तर प्रदेश में असमय बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खासकर आम की फसलें बर्बाद हो गई हैं। मांझी के किसान दिनेश ने कहा, “हमारे पास 40-50 बीघा जमीन है, लेकिन मौसम ने सारी फसल गिरा दी। मैंने इसे 6 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन अब भारी नुकसान हो गया है। सरकार से मदद की उम्मीद है ताकि राहत मिल सके।”
#WATCH | Lucknow, UP: Farmers face significant losses as heavy rain and hailstorm damage mango crops. Dinesh, a mango farmer from Manjhi, says, "We have 40-50 bigha land. The crops fell in the adverse weather…I purchased it for around Rs 6 Lakhs…but heavy damage was… pic.twitter.com/uxA8pHVJdM
— ANI (@ANI) May 1, 2026
उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव
उत्तर प्रदेश में इन दिनों लगातार बारिश, तूफान और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से बारिश कम होने की संभावना है। पूर्वी यूपी और तराई क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार से तापमान बढ़ने का अनुमान है, लेकिन 4 मई से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में फिर हल्की बारिश हो सकती है।
Keywords: Uttar Pradesh Weather Impact, UP Farmers Compensation, UP Storm And Rainfall Damage

