पंजाब के तरनतारन जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक लॉ कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पढ़ाई के दौरान अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। जानकारी के अनुसार, एक छात्र ने क्लासरूम के भीतर ही अपनी सहपाठी छात्रा को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। कुछ ही पलों में इस वारदात ने पूरे कॉलेज परिसर में सनसनी फैला दी।
इस घटना में जान गंवाने वाली छात्रा की पहचान संदीप कौर के रूप में हुई है, जो नौशहरा पन्नुआ की रहने वाली थी। वहीं, गोली चलाने वाले छात्र का नाम प्रिंस राज बताया जा रहा है, जो गांव मलियां का निवासी है। घटना के बाद कॉलेज में दहशत का माहौल बन गया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी।
पंजाब के तरन तारन जिले में माई भागो लॉ कॉलेज (उसमा गांव) में दिल दहला देने वाली घटना: फर्स्ट ईयर लॉ स्टूडेंट प्रिंस राज ने क्लासरूम में अपनी सहपाठी संदीप कौर को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, फिर खुद को भी गोली मार ली।
— naman sharma (@namansh11141280) February 9, 2026
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई (कुछ रिपोर्ट्स में… pic.twitter.com/i0aXjuzZty
पुलिस ने क्या कहा…
मामले को लेकर डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि प्रिंस राज और संदीप कौर दोनों ही इसी लॉ कॉलेज के छात्र थे। उन्होंने कहा कि आज सुबह प्रिंस राज ने कॉलेज के क्लासरूम के अंदर संदीप कौर के सिर में गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Keywords: Tarn Taran Law College Shooting, Punjab College Firing Incident, Student Shot Classmate, Classroom Shooting Punjab

