Salman Khan On Rajpal Yadav: हाल ही में हुए स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। इस क्लिप में उस अवार्ड शो के होस्ट सौरभ द्विवेदी राजपाल यादव के चेक बाउंस केस को लेकर मजाक करता नजर आता है, जिससे राजपाल थोड़ी देर के लिए शर्मिंदा हो जाते हैं। इस घटना के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी और राजपाल यादव का खुलकर समर्थन किया।
सलमान खान ने दिया राजपाल यादव का साथ
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने राजपाल यादव के समर्थन में पोस्ट शेयर की। भाईजान ने लिखा कि राजपाल पिछले 30 साल से बेहतरीन काम कर रहे हैं और हमेशा अपनी मेहनत और वैल्यू के लिए पहचाने जाते हैं। सलमान ने कहा कि काम मिलता रहेगा और हमेशा दिल से करना चाहिए, चाहे डॉलर रेट ऊपर हो या नीचे।
Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar kyunki aap apna kaam jante ho aur ek value laate ho , kaam toh aapko bohot milega aur issi dollar rate pe milega aur milte rahega . Hakikat yeh hai .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 7, 2026
Aur yeh yaad rakhna ke kabhi kabhi flow… pic.twitter.com/CzE86CCYXH
अवॉर्ड शो में राजपाल यादव पर तंज, फैंस हुए हैरान
हाल ही में अवॉर्ड शो में होस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के कथित फाइनेंशियल केस को लेकर मजाक किया। वायरल क्लिप में राजपाल कहते हैं, “रुपया-डॉलर ऊपर-नीचे हो रहा है, मैं बस शांति से बैठा हूं।” होस्ट ने जवाब में कहा कि चाहे डॉलर कितना भी बदल जाए, पैसे लौटाने ही होंगे। राजपाल पहले झेंपते हैं और फिर हंस पड़ते हैं, जबकि बाकी सेलेब्स हैरानी में देख रहे थे।
Context pic.twitter.com/awfPwjkdQE
— R. (@RxSuryv) April 7, 2026
राजपाल यादव का आया रिएक्शन
एक्टर राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैन्स से अपील की कि शो होस्ट सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान को निशाना न बनाएं। उन्होंने बताया कि स्क्रीन अवॉर्ड्स में उन्हें इंडस्ट्री से मिलने और स्किट्स, डांस, गाने देखने का मौका मिला।
राजपाल यादव ने आगे कहा कि सौरभ और जाकिर उनके छोटे भाई जैसे हैं और हमेशा उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने फैन्स से कहा कि सौरभ की आलोचना न करें, क्योंकि यह उनके और सौरभ दोनों की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा।
Keywords: Salman Khan Support Rajpal Yadav, Screen Awards 2026, Rajpal Yadav Instagram Reaction

