- Advertisement -

नागपुर में अलर्ट, RSS मुख्यालय से थोड़ी दूरी पर मिले विस्फोटक, पुलिस जांच में जुटी

महाराष्ट्र के नागपुर में RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया है। एक बैग से 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं

2 Min Read

महाराष्ट्र के नागपुर में RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया है। एक बैग से 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं, जिसके बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह विस्फोटक वहां कब से रखा हुआ था, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad image

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह बरामदगी नागपुर के सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक इलाके से हुई है। इस क्षेत्र में जामा मस्जिद, पोद्दारेश्वर राम मंदिर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय भी मौजूद है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। विस्फोटक मिलने के बाद इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच हर एंगल से की जाएगी और इसके पीछे की मंशा का जल्द खुलासा किया जाएगा। इससे पहले भी RSS मुख्यालय को लेकर धमकियां मिलती रही हैं, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्कता के साथ जांच आगे बढ़ा रही हैं।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Nagpur Explosives News, RSS Headquarters Nagpur, Gelatin Sticks Nagpur, Security Alert Maharashtra, Nagpur Crime News, RSS Security Threat

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू