- Advertisement -

‘काम तो आपको बहोत मिलेगा..’ राजपाल यादव की अवार्ड शो में हुई बेइज्जती पर सलमान खान ने किया ट्वीट, एक्टर का आया रिएक्शन

राजपाल यादव पर अवॉर्ड इवेंट में उनके चेक बाउंस केस को लेकर तंज कसा गया था। अब सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनका समर्थन किया और उन्हें हौसला दिया है।

3 Min Read

Salman Khan On Rajpal Yadav: हाल ही में हुए स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। इस क्लिप में उस अवार्ड शो के होस्ट सौरभ द्विवेदी राजपाल यादव के चेक बाउंस केस को लेकर मजाक करता नजर आता है, जिससे राजपाल थोड़ी देर के लिए शर्मिंदा हो जाते हैं। इस घटना के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी और राजपाल यादव का खुलकर समर्थन किया।

- Advertisement -
Ad image

सलमान खान ने दिया राजपाल यादव का साथ

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने राजपाल यादव के समर्थन में पोस्ट शेयर की। भाईजान ने लिखा कि राजपाल पिछले 30 साल से बेहतरीन काम कर रहे हैं और हमेशा अपनी मेहनत और वैल्यू के लिए पहचाने जाते हैं। सलमान ने कहा कि काम मिलता रहेगा और हमेशा दिल से करना चाहिए, चाहे डॉलर रेट ऊपर हो या नीचे।

अवॉर्ड शो में राजपाल यादव पर तंज, फैंस हुए हैरान

हाल ही में अवॉर्ड शो में होस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के कथित फाइनेंशियल केस को लेकर मजाक किया। वायरल क्लिप में राजपाल कहते हैं, “रुपया-डॉलर ऊपर-नीचे हो रहा है, मैं बस शांति से बैठा हूं।” होस्ट ने जवाब में कहा कि चाहे डॉलर कितना भी बदल जाए, पैसे लौटाने ही होंगे। राजपाल पहले झेंपते हैं और फिर हंस पड़ते हैं, जबकि बाकी सेलेब्स हैरानी में देख रहे थे।

- Advertisement -
Ad image

राजपाल यादव का आया रिएक्शन

एक्टर राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैन्स से अपील की कि शो होस्ट सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान को निशाना न बनाएं। उन्होंने बताया कि स्क्रीन अवॉर्ड्स में उन्हें इंडस्ट्री से मिलने और स्किट्स, डांस, गाने देखने का मौका मिला।

राजपाल यादव ने आगे कहा कि सौरभ और जाकिर उनके छोटे भाई जैसे हैं और हमेशा उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने फैन्स से कहा कि सौरभ की आलोचना न करें, क्योंकि यह उनके और सौरभ दोनों की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा।

Keywords: Salman Khan Support Rajpal Yadav, Screen Awards 2026, Rajpal Yadav Instagram Reaction

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू