- Advertisement -

EX-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाले जीशान को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, करीब 10 मिनट तक हुई फायरिंग

EX-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले जीशान को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस और बदमाश के बीच करीब 10 मिनट तक फायरिंग हुई। जीशान ने सलीम को दिनदहाड़े चाकू मारा था।

2 Min Read

Salim Wastik Attack: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में Ex-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर हो गया, जिसकी पहचान जीशान के रूप में हुई है। जीशान ने सलीम पर हमला करने के बाद फरार हो गया था। यह मुठभेड़ लोनी थाने के इलाके में हुई, जिसमें थानाध्यक्ष मुकेश कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। साथ ही, दो पुलिसकर्मियों, विपिन कुमार और सचिन कुमार की बाजू में भी गोली लगी। जीशान अमरोहा के नगला सैफी का निवासी था।

- Advertisement -
Ad image

आरोपी के साथ 10 मिनट तक चली मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच करीब 10 मिनट तक फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश ने 10 राउंड फायर किए। यह मुठभेड़ लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम ने मिलकर की, जिसकी अगुवाई पीयूष सिंह ने की। एनकाउंटर में एक बदमाश घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जीशान ने सलीम पर किया था चाकू से हमला

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ में मारा गया बदमाश जीशान, जो अमरोहा के नगला सैफी का निवासी था, वही सलीम पर चाकू से हमला करने का आरोपी है। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि जीशान बाइक पर पीछे बैठा था और उसने कुर्ता पजामा पहना हुआ था। पुलिस ने जीशान से चाकू, एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की है।

- Advertisement -
Ad image

गाजियाबाद के लोनी इलाके में शुक्रवार सुबह सलीम वास्तिक पर सरेआम हमला हुआ। बाइक पर आए दो बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला बोला। सलीम के गले और पेट पर कई बार चाकू मारा। वो खून से लथपथ वहीं गिर गया। बदमाश वारदात के बाद बाइक लेकर भाग निकले।

Keywords: Salim Wastik Case, Ex-Muslim YouTuber Saleem Wastik, Ghaziabad Crime News, Police Encounter

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू