- Advertisement -

दुर्गापुर गैंगरेप मामले पर CM ममता का विवादित बयान, कहा ‘रात 12:30 बजे छात्रा बाहर कैसे निकली?,BJP ने कहा पद पर रहने का अधिकार नहीं…

दुर्गापुर के निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप मामले पर ममता बनर्जी ने विवादित बयान देते हुए कहा- वो छात्रा निजी कॉलेज में पढ़ती थी, सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?

4 Min Read

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विवादित बयान से सियासी बयानबाजियां तेज हो गई हैं। ममता ने छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी कॉलेजों पर डालते हुए यह सवाल उठाया कि छात्रा रात 12।30 बजे परिसर से बाहर कैसे निकली। उनके इस बयान को लेकर बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर पीड़िता को ही दोषी ठहराने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
Ad image

ममता बनर्जी ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना को ‘चौंकाने वाला’ बताते हुए कहा कि पुलिस सभी जरूरी कदम उठा रही है। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा, ‘वह एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी। जिम्मेदारी किसकी है? वह रात 12:30 बजे बाहर कैसे निकली?’ ममता ने कहा कि निजी मेडिकल कॉलेजों को अपने छात्रों की देखभाल करनी चाहिए और ‘नाइट कल्चर’ पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘उन्हें बाहर आने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। यह जंगल जैसा इलाका है।’

ओडिशा का हवाला देकर विपक्ष पर पलटवार

BJP के आरोपों का जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने पड़ोसी राज्य ओडिशा का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘ओडिशा में समुद्र तटों पर लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ। ओडिशा सरकार ने क्या कार्रवाई की?’ उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। जहां भी ऐसी घटनाएं होती हैं निंदा की जानी चाहिए। मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में भी कई मामले हुए हैं। हम सख्त कार्रवाई करेंगे।

- Advertisement -
Ad image

ममता ने पीड़िता को दोषी ठहराया- बीजेपी

बीजेपी ने ममता बनर्जी के बयान को शर्मनाक बताया है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने X पर लिखा, ‘शर्मनाक @MamataOfficial – जो एक महिला होकर भी विक्टिम ब्लेमिंग कर रही हैं। आरजी कर और सन्देशखाली के बाद अब यह मामला… न्याय देने की जगह पीड़िता को दोषी ठहराया जा रहा है। बीजेपी ने कहा कि एक मुख्यमंत्री जो लड़कियों को रात में बाहर न जाने की सलाह देती है, लेकिन सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करती, उसे पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।’

पीड़िता का परिवार क्या बोला?

MBBS की दूसरे वर्ष की छात्रा ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है। शुक्रवार की रात वह एक दोस्त के साथ बाहर गई थी, तभी कुछ लोगों ने उसे जबरन एक सुनसान इलाके में ले जाकर बलात्कार किया। पीड़िता के पिता ने कहा, ‘मेरी बेटी दर्द में है, वह चल नहीं पा रही। वह बिस्तर पर है। अब यहां उसकी सुरक्षा को लेकर भरोसा नहीं रहा। हम उसे ओडिशा वापस ले जाना चाहते हैं। वह अब यहीं पढ़ाई करेगी।’ उन्होंने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मंझी ने उनसे संपर्क किया है और राज्य सरकार हरसंभव मदद कर रही है। उन्होंने बेटी को ओडिशा के मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने की मांग की है।

3 गिरफ्तार, एक हिरासत में

इस मामले में पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों, अपू बाउरी (21), फिरदौस शेख (23) और शेख रियाजुद्दीन (31) को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के साथ मौजूद दोस्त से भी पूछताछ जारी है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘यह घटना हमें उतना ही दुख देती है जितना ओडिशा को। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Keywords: CM Mamata Banerjee Statement, Gaurav Bhatia, Odisha Night Culture, Victim Blaming

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू