- Advertisement -

Bigg Boss 19: नीलम गिरी के आंसुओं से भर जाएगा घर, सलमान करवाएंगे ऐसा टास्क जिसे देखकर उड़ जाएंगे होश

Bigg Boss 19 के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में नीलम गिरी इमोशनल हो जाती हैं। सलमान खान के टास्क के दौरान घरवालों ने उन्हें चमची कहा, जिसके बाद नीलम फूट-फूटकर रो पड़ीं।

3 Min Read

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 का आने वाला वीकेंड का वार एपिसोड नीलम गिरी के लिए बेहद भावनात्मक होने वाला है। शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि एक टास्क के दौरान नीलम खुद को रोक नहीं पातीं और फूट-फूटकर रो पड़ती हैं।

- Advertisement -
Ad image

नीलम के सामने आएगी अच्छाई

पिछले एपिसोड में सलमान ने नीलम को यह समझाया था कि घरवालों का उन्हें केवल किचन में काम करने के आधार पर आंकना गलत नहीं था। लेकिन अब रविवार के एपिसोड में सलमान उन्हें यह एहसास कराने वाले हैं कि घर में उन्होंने जो मेहनत और मदद अब तक की है, उसका बाकी सदस्यों के लिए कोई खास महत्व नहीं रह गया है।

टास्क से मचेगा घर में बवाल

प्रोमो में सलमान घरवालों से कहते नजर आ रहे हैं ,“आज हम देखेंगे कि इन सात हफ्तों में कौन सी दोस्ती सच्ची थी और कौन सी सिर्फ चमचागिरी में बदल गई।”इसके बाद कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया जाता है उन्हें घर में रखे कूड़े के ढेर को एक बड़ी चम्मच से उठाकर उस सदस्य पर डालना है, जिसे वे सबसे बड़ा ‘चमचा’ या ‘चमची’ मानते हैं।

- Advertisement -
Ad image

टास्क की शुरुआत में तान्या मित्तल और जीशान ने मृदुल का नाम लिया। लेकिन जब बारी अभिषेक बजाज की आई, तो उन्होंने सीधे-सीधे नीलम गिरी को चुन लिया। इसके बाद गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद समेत कई घरवालों ने भी नीलम को “घर की सबसे बड़ी चमची” बताया।

कुनिका ने कहा “मुझे आप चमची लगती हैं क्योंकि आप कभी अपना स्टैंड नहीं लेतीं।”इतना सुनते ही नीलम का सब्र टूट गया।

नीलम का भावुक पल

नीलम ने जवाब देते हुए कहा अगर मैं बोलना शुरू कर दूं कि मुझे आप कैसी लगती हैं, तो आप सुन नहीं पाएंगी। नीलम का कहना था कि उन्होंने हमेशा सभी की मदद की जीशान से लेकर तान्या और अमाल तक लेकिन फिर भी लोग उन्हें चमची का टैग दे रहे हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कई बार उन्होंने कुनिका का साथ तब दिया जब उनके पास कोई नहीं था। इन बातों के बीच नीलम अपने आंसू रोक नहीं पाईं और कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस भावनात्मक पल के बाद नीलम गिरी अपनी गेम रणनीति बदलेंगी या नहीं।Promo का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैन्स नीलम को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

Keywords: Bigg Boss 19 Latest Episode, Neelam Giri Emotional, Salman Khan Weekend Ka Vaar, Neelam Giri Crying Video

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू