‘बिग बॉस 19‘ की शुरुआत से ही बसीर अली और गौरव खन्ना के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं, और दोनों प्रतियोगियों के बीच अक्सर झगड़े देखने को मिले हैं। हाल ही में, बसीर के दोस्त मृदुल मीणा सेने गौरव की भागीदारी पर अपनी राय दी। मृदुल का मानना है कि बसीर का गौरव के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनाना बसीर के लिए फायदेमंद नहीं होगा, क्योंकि वह खुद ही मजबूत हैं।
गौरव खन्ना की बसीर अली के दोस्त की राय
मृदुल ने गौरव खन्ना के खेल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुझे जीके (गौरव खन्ना) समझ नहीं आते। क्योंकि उनकी कोई भागीदारी नहीं है। वह दूसरों को धक्का देते हैं। वह खुद से कुछ परफॉर्म नहीं करते हैं। इसलिए उनका गेम भी बहुत साइलेंट है। मुझे नहीं पता वह क्या कर रहे हैं। लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन मुझे उनकी भागीदारी नहीं दिखती।
अभिनेता ने आगे कहा कि गौरव सिर्फ बैठते हैं, और अपनी मर्ज़ी से बोलते हैं या चुप रहते हैं। वह बस बैठे रहते हैं। जहां उन्हें बोलना होता है, बोलते हैं और जहां नहीं बोलना होता, नहीं बोलते। ऐसा लगता है कि उन्हें जबरदस्ती ‘बिग बॉस’ में भेजा गया है। अगर बसीर उनसे दोस्ती भी कर लेते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि कुछ भी फायदेमंद होगा। वह खुद ही मजबूत है।
बसीर अली के ‘बिग बॉस 19’ के सफर पर मृदुल मीणा
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में बसीर के सफर पर बात करते हुए, मृदुल ने अपनी ईमानदार राय साझा की। वह अच्छा खेल रहा है। लेकिन समस्या यह है कि वह मेन एपिसोड में उतना नहीं दिख रहा, जितना वह 24 घंटे में होता है। और 24 घंटे में भी मुझे लगता है कि सीन्स काटे जाते हैं। शायद मेकर्स उससे कुछ अलग निकलवाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यह सब इंटरनेट पर है। हम सभी मानते हैं और देख सकते हैं कि ‘बसीर दिख ही नहीं रहा है’।”
Keywords: Bigg Boss 19, Baseer Ali, Gaurav Khanna, Mridul Meena

