टाइगर श्रॉफ इस बार और भी खतरनाक, बदले की आग में जलते रॉनी के रूप में नजर आए हैं। फिल्म में उनका सामना होता है संजय दत्त से, जो एक डरावने विलेन की भूमिका में दर्शकों को खूब इंप्रेस कर रहे हैं। 5 सितंबर को रिलीज़ हुई बागी 4 का सीधा क्लैश The Bengal Files से हुआ। इसके बावजूद फिल्म ने पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार शुरू हो गई।
दर्शकों की राय
सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने लिखा, “टाइगर श्रॉफ अब इमोशनल सीन में भी असरदार लगने लगे हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “फिल्म का इंटरवल ब्लॉक व्हिसल-वर्दी है और एक्शन गूसबम्प्स देने वाला।”
फिल्म में हरनाज़ संधू की एक्टिंग को दर्शकों ने सराहा है, जबकि सोनम बाजवा को सीमित स्क्रीन टाइम मिलने पर थोड़ी निराशा जताई गई।
फिल्म खून-खराबे और दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट से भरी हुई है। संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की भिड़ंत दर्शकों को सीट से बांधे रखती है।
डायरेक्टर ए. हर्षा की एक्शन पैकेज्ड फिल्म
कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने डायरेक्टर ए. हर्षा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म ‘बागी’ की चौथी सीरीज है और दर्शक इसे टाइगर श्रॉफ की करियर-बेस्ट परफॉर्मेंस मान रहे हैं।
Keywords: Baaghi 4 Review, Tiger Shroff New Avatar, Sanjay Dutt Villain Role, Baaghi 4 Vs The Bengal Files, Harnaaz Sandhu Performance, Sonam Bajwa Role, A Harsha Direction

