- Advertisement -

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश फेल, ISI के दो खतरनाक आतंकवादी गिरफ्तार; पाकिस्तान से जुड़ा है मामला

दिल्ली पुलिस ने ISI से जुड़े बड़े आतंकी मॉड्यूल को पकड़ा है। दो आतंकवादीयों की गिरफ्तारी हुई, उनके पास विस्फोटक और बम बनाने के सामान बरामद किए गए। सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता हासिल की है।

3 Min Read

देश की राजधानी दिल्ली एक बड़े आतंकी हमले से बच गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल को पकड़ लिया। इस मॉड्यूल का मकसद दिल्ली-एनसीआर और अन्य शहरों में ब्लास्ट करना था। पुलिस को खुफिया जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन चलाया गया और दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई दिल्ली और पूरे देश की सुरक्षा के लिए बड़ी राहत की खबर है।

- Advertisement -
Ad image

दो राज्यों में छापेमारी, दो आतंकी गिरफ्तार

पुलिस ने इन आतंकियों को अलग-अलग राज्यों से पकड़ा। पहला आतंकी साउथ दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार हुआ, जबकि दूसरा मध्य प्रदेश के राजगढ़ से। जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान अदनान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली के सादिक नगर का रहने वाला है, जबकि दूसरा भोपाल से जुड़ा है। दोनों की उम्र 20 से 26 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों देश में कई जगह धमाके करने की योजना बना रहे थे और अपने नेटवर्क को फ़ैलाने के लिए एक्टिव रूप से काम कर रहे थे।

बम बनाने की सामग्री और ISI कनेक्शन

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब तलाशी ली, तो इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, एसिड, सल्फर पाउडर, बॉल बेयरिंग्स और आईईडी सर्किट बरामद हुए। जांच में सामने आया है कि दोनों आतंकी सीधे तौर पर पाकिस्तानी आईएसआई के हैंडलर्स के संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि ये मॉड्यूल “खिलाफत मॉडल” पर काम कर रहा था, यानी किसी क्षेत्र पर नियंत्रण कर ‘जिहाद’ छेड़ने की प्लान बना रहा था। इतना ही नहीं, दोनों संदिग्ध फिदायीन हमले की ट्रेनिंग भी ले रहे थे और आत्मघाती मिशन के लिए खुद को तैयार कर रहे थे।

- Advertisement -
Ad image

ऑनलाइन कट्टरपंथ और जांच का विस्तार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए अंधविश्वासी बने और वहीं से उन्होंने आतंकी विचारधारा को फैलाना शुरू किया। वे युवाओं को ऑनलाइन जिहादी कंटेंट के जरिए प्रभावित कर भर्ती कर रहे थे। इस मॉड्यूल का उद्देश्य केवल दिल्ली में नहीं, बल्कि पूरे देश में दहशत फैलाना था। फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और देशभर में छापेमारी जारी है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जा सके। समय रहते इस साजिश का भंडाफोड़ होना भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बहादुरी का प्रमाण है।

Keywords: Delhi Police Special Cell, ISI Terror Module

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू