- Advertisement -

ईरान एनर्जी ट्रेड पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, ट्रंप ने इस बार भारत को भी घेरा

ईरान के ऊर्जा व्यापार में सहयोग के आरोप में अमेरिका ने 50+ संस्थाओं, व्यक्तियों और जहाजों पर बैन लगाया, जिनमें 8 भारतीय नागरिक और कई भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं।

5 Min Read

वाशिंगटन से जारी एक अहम घोषणा में अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा कारोबार पर सख्त कार्रवाई की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी सरकार ने ईरान की पेट्रोलियम और एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) के वैश्विक व्यापार से जुड़े 50 से ज्यादा कंपनियों, लोगों और जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह कदम ईरान की कमाई के स्रोत को रोकने और उसके कथित आतंकी नेटवर्क को फंडिंग से दूर रखने के लिए उठाया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) ने कहा कि इन प्रतिबंधों का मकसद ईरान के गैरकानूनी ऊर्जा व्यापार को रोकना है।

- Advertisement -
Ad image

आठ भारतीय नागरिकों पर लगा बैन, कंपनियां भी निशाने पर

इस कार्रवाई का असर भारत पर भी पड़ा है। अमेरिका की नई स्पेशली डेज़िग्नेटेड नेशनल्स (SDN) सूची में आठ भारतीय नागरिकों के नाम शामिल किए गए हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल उत्पादों के अवैध आयात में भूमिका निभाई।

1) प्रतिबंधित लोगों की सूची में निती उन्मेश भट्ट का नाम शामिल है। उनकी भारत की कंपनी, इंडीसोल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, पर भी बैन लगाया गया है। यह कंपनी पेट्रोकेमिकल का कारोबार करती है और जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच एक अमेरिकी प्रतिबंधित कंपनी से करीब 7.4 करोड़ डॉलर के ईरानी पेट्रोकेमिकल उत्पाद खरीद चुकी है।

- Advertisement -
Ad image

2) पीयूष मगलाल जाविया और उनकी कंपनी केमॉविक प्राइवेट लिमिटेड पर भी बैन लगाया गया है। उन्होंने 2024 से 2025 के बीच एक प्रतिबंधित अमेरिकी कंपनी से 70 लाख डॉलर से ज्यादा के ईरानी पेट्रोकेमिकल उत्पाद खरीदे थे।

3) कमला कनयालाल कसाट, कुनाल कनयालाल कसाट और पूनम कुनाल कसाट का नाम भी प्रतिबंधित लोगों की सूची में शामिल है। इनकी कंपनी हरेश पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड ने जनवरी 2024 से फरवरी 2025 के बीच करीब 1 करोड़ अमेरिकी डॉलर के ईरानी पेट्रोकेमिकल उत्पाद खरीदे थे। इन तीनों और उनकी कंपनी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

4) मार्शल आइलैंड्स में स्थित बर्था शिपिंग इंक के मालिक वरुण पुला पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। उनकी कंपनी कोमोरोस के झंडे वाले जहाज “PAMIR” का संचालन करती है, जिसने जुलाई 2024 से करीब 40 लाख बैरल ईरानी एलपीजी को चीन तक पहुंचाया था।

5) इयप्पन राजा, एक अन्य भारतीय नागरिक, जो एवी लाइन्स इंक के मालिक हैं, का नाम भी प्रतिबंधित सूची में शामिल है। उनकी कंपनी पनामा के झंडे वाले जहाज “SAPPHIRE GAS” का संचालन करती है, जिसने अप्रैल 2025 से अब तक 10 लाख बैरल से ज्यादा ईरानी एलपीजी को चीन तक पहुंचाया। इस कंपनी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

6) सोमिया श्रेठा, जो वेगा स्टार शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की मालिक हैं, और उनकी कंपनी को भी प्रतिबंधित किया गया है। यह कंपनी कोमोरोस के झंडे वाले जहाज “NEPTA” का संचालन करती है, जिसने जनवरी 2025 से पाकिस्तान को ईरानी एलपीजी की ढुलाई की थी।

भारतीय कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

अमेरिकी प्रतिबंधों की सूची में कई भारतीय कंपनियों के नाम शामिल हैं, जिनमें B K Sales Corporation, C. J. Shah and Co., Mody Chem, Paarichem Resources LLP और Shiv Texchem Limited प्रमुख हैं। इन कंपनियों पर ईरान से प्राप्त पेट्रोलियम उत्पादों के वैश्विक बाजार में लेन-देन का आरोप है। अब ये कंपनियां किसी भी अमेरिकी नागरिक या संस्था के साथ व्यापार नहीं कर सकेंगी। साथ ही, इनके बैंक खातों और विदेशी संपत्तियों को भी ब्लॉक किया जा सकता है।

ईरान की वित्तीय रीढ़ को तोड़ना लक्ष्य अमेरिका का लक्ष्य

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि इन संस्थाओं और व्यक्तियों ने सामूहिक रूप से अरबों डॉलर मूल्य के पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में मदद की, जिससे ईरान को आतंकवादी संगठनों के लिए फंडिंग प्राप्त हुई। मंत्रालय के अनुसार, “यह अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, और इस नेटवर्क को खत्म करना आवश्यक है।” यह कदम न केवल ईरान बल्कि उन देशों और कंपनियों को भी चेतावनी है जो अप्रत्यक्ष रूप से उसकी अर्थव्यवस्था को सहारा दे रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि इस कार्रवाई से भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों पर भी हल्का दबाव पड़ सकता है, हालांकि भारत सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Keywords: US Sanctions India Iran Trade, Indian Companies Ban, Donald Trump Action, Iranian LPG Trade, India US Relations

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू