- Advertisement -

धुरंधर का ‘Fa9la’ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, रैपर फ्लिपराची ने फैंस को दिया संदेश

फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरहिट गाने ‘फासला’ (Fa9la) का नाम आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।

2 Min Read

फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरहिट गाने ‘फासला’ (Fa9la) का नाम आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। इसी के साथ बहरीन के फेमस रैपर फ्लिपराची ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। गाने ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स पर सबसे लंबे समय तक नंबर-1 रहने का रिकॉर्ड कायम किया। इस जबरदस्त सफलता के बाद रैपर फ्लिपराची अचानक देशभर में सुर्खियों का बड़ा नाम बन गए। उन्होंने इस खास उपलब्धि की खुशी अपने फैंस के साथ एक वीडियो के जरिए साझा कर धन्यवाद अदा किया।

- Advertisement -
Ad image

फ्लिपराची ने जताई खुशी

इस बड़ी उपलब्धि पर रैपर फ्लिपराची ने अपनी खुशी जाहिर की। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास पल है। फ्लिपराची ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि गाना उस भाषा में भी पसंद किया गया, जिसमें इसे गाया नहीं गया था। उन्होंने कहा कि एक ही गाने का चार अलग-अलग चार्ट्स में शीर्ष पर पहुंचना उनके लिए बेहद उत्साहजनक और गर्व का विषय है।

भारत में 1000 करोड़ रुपये कमाई करने वाली फिल्म

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है। धुरंधर ने अपने शानदार प्रदर्शन से KGF चैप्टर 2 को भी पीछे छोड़ दिया। सनी देवोल की फिल्म बॉर्डर जैसी फिल्मों की रफ्तार के बीच भी धुरंधर का जलवा जारी रहा। फिलहाल इसकी कमाई की रफ्तार अभी भी थमती नजर नहीं आ रही है।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Flipperachi, Fa9la Song, Dhurandhar Movie Song, Guinness World Records Music, Billboard Arabia Charts, Flipperachi Viral Song

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू