दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अपनी पहली पारी में 518/4 रन बनाकर घोषित की। भारतीय बल्लेबाज़ों ने वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ों की जमकर क्लास लगाई।
यशस्वी का दमदार प्रदर्शन
पहले दिन के खेल में टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 318 रन बनाए थे। दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल अपनी पारी को दोहरे शतक तक ले जाने की उम्मीद से मैदान में उतरे, लेकिन वह 258 गेंदों में 22 चौकों की मदद से 175 रन बनाकर रन आउट हो गए। यह उनका दूसरा टेस्ट शतक था, लेकिन वे दूसरे दोहरे शतक से चूक गए।
शुभमन गिल की कप्तानी पारी
दूसरे छोर से कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाज़ी जारी रखी और 129 रनों पर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और 2 छक्के लगाए। यह उनका 10वां टेस्ट शतक था, और उन्होंने एक सधी हुई, क्लासिक टेस्ट पारी खेली।
नितीश और ध्रुव की आक्रामक बल्लेबाज़ी
यशस्वी के आउट होने के बाद गिल ने नितीश रेड्डी को प्रमोट किया, जो पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए। रेड्डी ने 54 गेंदों में 43 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हालांकि, वह अर्धशतक नहीं बना सके और जोमेल वारिकन की गेंद पर आउट हो गए।
ध्रुव जुरेल ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी की और कप्तान का बखूबी साथ दिया। उन्होंने 79 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 44 रन बनाए और नाबाद लौटे।
विंडीज गेंदबाज़ों की हालत खराब
वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ों की बात करें तो लगभग सभी गेंदबाज़ महंगे साबित हुए।
- जेडन सील्स ने बिना विकेट गंवाए 22 ओवर में 88 रन बनाए।
- एंडरसन फिलिप ने बिना विकेट गंवाए 17 ओवर में 71 रन बनाए।
- जस्टिन ग्रीव्स 58 रन देकर खाली हाथ लौटे।
- खैरी पियरे- 120 रन देकर कोई विकेट नहीं
- रोशटन चेज़ ने 1 विकेट गंवाकर 83 रन बनाए।
- जोमेल वारिकन ने 3 विकेट गिराकर 98 रन बनाए।
- टी ब्रेक से ठीक पहले भारत ने पारी 518 रनों पर घोषित कर दी।
टीम इंडिया ने दिल्ली टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। अब सबकी नजरें भारतीय गेंदबाज़ों पर है, जो वेस्टइंडीज़ की पहली पारी में किस तरह प्रदर्शन करते हैं।
Keywords: Nitish Reddy Performance, Dhruv Jurel Innings, 2nd Test Delhi, Arun Jaitley Stadium Test, India Vs WI Day 2 Highlights

