- Advertisement -

‘अगर कोई देश टैरिफ लगाए, तो हम 10 नए देशों से व्यापार शुरू करेंगे’, टैरिफ वॉर पर बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने भदोही में कालीन मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि अमेरिकी टैरिफ संकट नहीं, नए अवसर हैं। भदोही कालीन उद्योग अब भारत की पहचान बन चुका है।

3 Min Read

भदोही एक बार फिर अपने पारंपरिक कौशल और कला का केंद्र बन गया, जब शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 49वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला और चौथे कार्पेट एक्सपो का उद्घाटन किया। इस मौके पर देश-विदेश से आए कालीन इंडस्ट्री के इंटरप्रेन्योर और एक्सपोर्टर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी जैसे कालीन क्लस्टर अब वैश्विक बाजार में नई पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो इंडस्ट्री कभी बंद होने की कगार पर था, आज वही उत्तर प्रदेश की ताकत बन गया है।

- Advertisement -
Ad image

अमेरिकी टैरिफ पर योगी का बयान – ‘यह संकट नहीं, अवसर है’

मुख्यमंत्री ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर इंडस्ट्रियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “जब भी कोई चुनौती आती है, वह अवसर भी लेकर आती है। अमेरिका का यह फैसला सिर्फ एक देश की नीति है, जबकि भारत यूएई, ब्रिटेन और कई अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।” योगी ने बताया कि सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति बनाई है, जो टैरिफ से प्रभावित उद्योगों की समस्याओं की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि यह वक्त नए बाजारों की तलाश और भारतीय हस्तशिल्प की वैश्विक पहुंच को मजबूत करने का है।

कालीन उद्योग की बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री ने बताया कि 11 साल पहले भदोही का कालीन इंडस्ट्री लगभग खत्म होने की स्थिति में था, लेकिन अब यह 25 से 30 लाख लोगों को रोजगार दे रहा है। लगभग 17,000 करोड़ रुपये के वार्षिक निर्यात के साथ यह क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहा है। योगी ने कहा कि इस उद्योग ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। सरकार ने ऐसे कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनसे महिलाएं घर बैठे ही काम कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बनें। उन्होंने कहा, “भदोही की कालीनें सिर्फ धंधा नहीं, बल्कि हमारे कारीगरों की जीवंत परंपरा हैं।”

- Advertisement -
Ad image

एक जिला, एक उत्पाद योजना से बढ़ी पहचान

सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ODOP) और MSME योजनाओं के माध्यम से हर जिले के विशिष्ट उत्पाद को नई पहचान दी है। भदोही के कालीन, मुरादाबाद के पीतल, फिरोजाबाद के कांच और वाराणसी की रेशम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हैं। उद्यमियों ने भी मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। कारोबारी रवि पतेरिया ने कहा कि भदोही के कारीगरों ने दुनिया का सबसे बड़ा कालीन कज़ाकिस्तान भेजा है। वहीं व्यापारी हाजी हामिद ने कहा कि योगी सरकार की नीतियों ने इस उद्योग को नई जान दी है। सीएम ने आश्वासन दिया कि उद्यमियों के सुझावों को नीतियों में शामिल किया जाएगा।

Keywords: Bhadohi Carpet Expo, International Kaleen Mela, Handicraft Industry, Women Empowerment, US Tariffs

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू