स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना में गुरुवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 लोगों की मौत हो गई है, हालांकि मृतकों की सही संख्या और भी बढ़ सकती है। वहीं, 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह धमाका स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना शहर में हुआ है, जिसकी पुष्टि स्विस पुलिस ने की है। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कॉन्स्टेलेशन’ नामक एक प्रसिद्ध बार में बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए जुटे हुए थे। इसी दौरान रात करीब 1:30 बजे अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद चारों ओर आग की लपटें उठने लगीं। धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आ रही है।
CATASTROPHE:
— Iscah 𓂆 יסכה 🪬 (@jess_ih_ka) January 1, 2026
40 dead, 100+ injured
An explosion in a bar
📌 Switzerland
Seemingly targeting New Years Eve celebrations.
The West can not go on like this 💔pic.twitter.com/LebEK8StSJ
सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
ब्लास्ट के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। स्विस खुफिया एजेंसियां भी इनपुट जुटाने में लगी हुई हैं। धमाका किस मकसद से किया गया और इसके पीछे कौन है, इस दिशा में गहन जांच की जा रही है। पुलिस क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए सुराग इकट्ठा किए जा रहे हैं। फिलहाल इलाके को सील कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Keywords: Switzerland New Year Blast, Crans Montana Explosion, Swiss Bar Blast News, Switzerland Breaking News

