NEET UG 2026 pPper Leak Case: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को एक और बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने इस केस में दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे अब तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
NEET पेपर लीक में दो और आरोपी गिरफ्तार
CBI ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दो और आरोपियों को पकड़ा है। लातूर के डॉक्टर मनोज शिरुरे पर आरोप है कि उन्होंने तीन छात्रों तक केमिस्ट्री के लीक प्रश्न पहुंचाने में मदद की, जिनमें एक कोचिंग संचालक का बेटा भी शामिल है। जांच में यह भी सामने आया है कि ये प्रश्न पी.वी. कुलकर्णी से प्राप्त किए गए थे।
दूसरा आरोपी पुणे का तेजस हर्षदकुमार शाह है, जो एक मेडिकल अकादमी में फिजिक्स फैकल्टी के तौर पर काम करता है। उस पर आरोप है कि उसने मनीषा हवालदार से लीक हुए फिजिक्स प्रश्न हासिल किए थे।
देशभर में CBI की बड़ी छापेमारी
CBI इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अब तक देश के कई राज्यों में 49 जगहों पर छापेमारी की जा चुकी है। कार्रवाई के दौरान एजेंसी ने कई जरूरी दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि डिलीट किए गए डेटा और लीक से जुड़े डिजिटल सबूतों का पता लगाया जा सके।
12 मई को दर्ज हुआ था NEET पेपर लीक केस
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने शिकायत मिलने के बाद CBI को जांच सौंपी थी। इसके आधार पर एजेंसी ने 12 मई को केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद विशेष टीमों का गठन कर तेजी से कार्रवाई की गई। अब तक CBI ने दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर समेत कई शहरों में जांच कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।
Keywords: NEET UG 2026 Paper Leak Case, CBI Arrests In NEET Exam Scam, Pune Coaching Teacher NEET Investigation

