करप्शन में लिप्त इंसान लालच में इतना अंधा हो जाता है कि उसे लगता है कोई उसे देख नहीं रहा। लेकिन सही कहा गया है कि बेईमानी का धन ज़्यादा दिन तक टिकता नहीं है। ऐसा ही एक बेहद चौंकाने वाला मामला भारत के पड़ोसी देश चीन से सामने आया है। जब करप्शन की जानकारी मिलने पर एक मेयर के घर पर कार्रवाई की गई, तो वहां इतनी दौलत मिली कि पूरी दुनिया हैरान रह गई। इस करप्ट मेयर के घर को कुबेर का खजाना कहना भी गलत नहीं होगा।
मामला चीन के हाइकोउ (Haikou) शहर का है, जहां के पूर्व मेयर झांग ची (Zhang Qi) को करप्शन के मामले में गिरफ्तार किया गया। जब उनके ठिकानों पर तलाशी ली गई, तो चीनी अधिकारियों के होश उड़ गए। भ्रष्टाचार की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई। झांग ची वर्ष 2009 से 2019 तक मेयर के पद पर रहे थे। तलाशी के दौरान उनके घर से सोने और नकदी का अंबार मिला।
सोना और कैश का अंबार
उज्बेकिस्तान की न्यूज वेबसाइट Zamin की रिपोर्ट के मुताबिक, जब जांच एजेंसियों ने पूर्व मेयर के अपार्टमेंट पर छापा मारा, तो वहां से भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद हुआ। रेड के दौरान करीब 13,500 किलो सोना और लगभग 3,400 करोड़ रुपये के बराबर युआन कैश के रूप में मिले। किसी पूर्व मेयर के घर से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और सोना मिलना चीन के इतिहास में बेहद दुर्लभ माना जा रहा है। इसके अलावा, चीन और विदेशों में मौजूद पूर्व मेयर की लग्जरी रियल एस्टेट संपत्तियां और महंगी कारों के कलेक्शन को भी जब्त कर लिया गया।
कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान झांग ची को दोषी पाया और गंभीर करप्शन के इस मामले में कड़ी सजा देने का फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि आरोपी ने सरकारी धन का घोटाला किया और अपने पद का खुलकर दुरुपयोग किया। कोर्ट ने यह भी कहा कि झांग ची ने जनता के भरोसे को तोड़ा और राज्य को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया। इन्हीं कारणों के चलते अदालत ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई।
Keywords: China Corruption Case, Former Chinese Mayor Executed, Zhang Qi Corruption Scandal, Gold And Cash Seized In China

