- Advertisement -

7 साल के बेटे ने मांगा चिकन तो बेलन से पीटकर मां ने मार डाला, बेटी को किया घायल

3 Min Read

हर मां अपने बच्चे को अपनी जान से ज्यादा प्यार करती है. इसलिए कहा जाता है कि पूत तो कपूत हो सकता है लेकिन मां कभी कुमाता नहीं होती है. लेकिन वक्त के साथ अब इन बातों पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल सा लगने लगा है. एक ऐसा ही झकझोर देने वाला मामला महाराष्ट्र से सामने आया है. इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि एक मां कैसे अपने ही जिगर के टुकड़े की जान ले लेती है.

- Advertisement -
Ad image

मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले से सामने आया है. जहां पर एक मां को अपने बेटे पर इतना गुस्सा आया की, उसने बेलन लेकर उसकी पिटाई शुरू कर दिया. गुस्से की आग में जल रही पल्लवी अपना आपा खो बैठी और उसने इस कदर पीटा कि बच्चे की जान चली गई. जबकि उसकी बहन बुरी तरह से डर गई.

चिकन मांगने पर गुस्साई मां

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पालघर के धनसार काशीपाड़ा में के सात साल के बच्चे ने अपनी मां पल्लवी घुमड़े से चिकन खाने की मांग की. जिसके बाद मां गुस्से में आग बबूला हो गई. गुस्से में पल्लवी अपना आपा खो बैठी और उसने पास में रखे बेलन से अपने बेटे की पिटाई शुरू कर दी. पल्लवी अपने बेटे को इस हद तक पीट दिया की उसकी जान चली गई.

- Advertisement -
Ad image

वहीं दस साल की बेटी पर भी अपना गुस्सा उतारा, उसे उसकी भी पिटाई की. जिसके बाद बच्ची काफी डर गई.

पुलिस ने पल्लवी को किया गिरफ्तार

पालघर एसपी यतीश देशमुख ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पल्लवी घुमड़े अपने बेटे चिन्मय और बेटी के साथ काशिपाड़ा इलाके के एक फ़्लैट में रहती थी. जहां पर उसने अपने बेटे चिन्मय और बेटी को जमकर पीटा. जिसमें उसके बेटे की मौत हो गई और बेटी घायल हो गई. जिसका इलाज नजदीक के अस्पताल में किया जा रहा है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पल्लवी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके ऊपर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. वहीं इस घटना के बारे में आसपास के लोगों का कहना है की उसने चिकन मांगने पर उनकी पिटाई की थी.

फ़िलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. वहीं अब सभी की नजरे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी है. जिसमें इस बात का खुलासा होगा की चिन्मय की मौत पिटाई से हुई या फिर कोई और वजह थी.

Keywords Palghar Mother Kills Son, Palghar Crime News, Maharashtra Crime News, Mother Killd Son, Chicken Demand Turns Tragic, Boy Killed By Mother, Palghar Shocking Incident

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू