- Advertisement -

“मुझे मत छुओ!” बिग बॉस 19 में बसीर और कुनिका की जोरदार लड़ाई, नेहल ने कहा चोर!

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो जबरदस्त ड्रामा से भरा हुआ है। बसीर अली और नेहल चुडासमा के बीच चोरी के आरोप को लेकर ज़बरदस्त झगड़ा होता है। बीच-बचाव के लिए आईं कुनिका लॉल पर भी बसीर भड़क जाते हैं और उन्हें “मुझे मत छुओ” कहकर चेतावनी देते हैं।

3 Min Read

बिग बॉस 19 का ताज़ा प्रोमो सामने आते ही दर्शकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। अवेज दरबार के घर से बाहर होने के बाद भी माहौल शांत होने का नाम नहीं ले रहा। घर के अंदर बसीर अली और नेहल चुडासमा के बीच ज़बरदस्त टकराव देखने को मिला, और इस लड़ाई का हिस्सा बन गईं एक्ट्रेस कुनिका लॉल।

- Advertisement -
Ad image

नेहल ने लगाया बसीर पर चोरी का इल्ज़ाम

प्रोमो की शुरुआत में देखा जा रहा है बसीर अली गुस्से से, जब वह नेहल पर ऊँची आवाज़ में चिल्लाते हैं। नेहल भी पीछे हटने वालों में से नहीं, उन्होंने तुरंत पलटकर जवाब दिया और बसीर पर चोरी का आरोप ठोक दिया। इसके बाद माहौल और बिगड़ गया।

बीच-बचाव में आईं कुनिका

जैसे ही नेहल और बसीर की बहस बढ़ती है, फरहाना भट्ट, जीशान कादरी और कुनिका सीन में आते हैं और दोनों को शांत कराने की कोशिश करते हैं। मगर मामला सुलझने के बजाय और गरमा जाता है। बसीर, कुनिका से भिड़ते हुए कह देते हैं,“मुझे मत छुओ, तुम्हें इसकी इजाजत नहीं है।”
इस पर कुनिका का भी गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने साफ़-साफ़ जवाब दिया,“हाथ लगाऊंगी अगर मेरा मन करेगा तो।”झगड़े में नया मोड़ आ गया।

- Advertisement -
Ad image

चीख-पुकार से भरा माहौल

प्रोमो के आखिर में देखा जा सकता है कि बसीर, कुनिका से कहते हैं? “तुम मुझ पर ऐसे चिल्ला नहीं सकती।” वहीं दूसरी तरफ़ गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज ये सब देखकर हंसते नज़र आते हैं, जैसे घर का माहौल उनके लिए तमाशा बन गया हो।

अवेज दरबार का सफर हुआ खत्म

इससे पहले के एपिसोड में दिखाया गया कि कंटेंट क्रिएटर अवेज दरबार शो से बाहर हो गए। उन्हें गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, प्रणित मोरे, अशनूर कौर और नीलम गिरी के साथ नॉमिनेट किया गया था। लेकिन दर्शकों का कम वोट मिलने के चलते, अवेज को घर छोड़ना पड़ा। दिलचस्प बात यह है कि उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर भी दो हफ्ते पहले शो से एलिमिनेट हो चुकी थीं।

कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 का यह नया प्रोमो साफ़ बता रहा है कि आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को और भी ज्यादा ड्रामा, झगड़े और एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

Keywords: Bigg Boss 19 Latest Updates, Basir Ali Fight In Bigg Boss 19, Nehal Vs Baseer Drama Bigg Boss 19, Kunika Controversy Bigg Boss 19, Bigg Boss 19 Eviction News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू