- Advertisement -

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बढ़ी उम्मीदें, पीयूष गोयल अमेरिका दौरे को तैयार-सूत्र

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जल्द ही अमेरिका का दौरा करेंगे।

2 Min Read

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जल्द ही अमेरिका का दौरा करेंगे, जहां वे ट्रंप प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण व्यापार वार्ता करेंगे। सूत्रों के अनुसार, पीयूष गोयल के इस दौरे का कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में तेजी

भारत और अमेरिका के शीर्ष व्यापार वार्ताकारों ने हाल ही में द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द संपन्न करने के लिए अपने प्रयासों को तेज करने का निर्णय लिया है। भारत की टीम के नेतृत्व में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल और अमेरिका की ओर से यूनाइटेड स्टेट ट्रेड रिप्रजेंटेटिव के ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में अधिकारी इस बातचीत में शामिल हैं। इस दौर की वार्ता में दोनों पक्षों ने रेसिप्रोकल टैरिफ से जुड़े विवादों को खत्म करने की उम्मीद जताई है।

अमेरिकी सलाहकार पीटर नवारो का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भी कहा है कि भारत अब “बातचीत की मेज पर आ रहा है।” यह बयान उस वक्त आया जब अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने भारत में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता की थी।

- Advertisement -
Ad image

बातचीत के दौर और टैरिफ विवाद

भारत और अमेरिका के बीच अब तक पांच दौर की वार्ता सफलतापूर्वक हो चुकी है। छठा दौर अगस्त के अंत में तय था, लेकिन अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाने के कारण इसे टालना पड़ा। अब उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दौर में दोनों पक्ष आपसी समझ से समाधान निकालेंगे।

Keywords: India US Bilateral Trade Agreement, Piyush Goyal USA Visit, India America Trade Talks 2025, US India Reciprocal Tariffs, India US Trade Relations

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू