पाकिस्तान की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। एक तरफ जहां कंगाली की मार वहां की जनता झेल रही है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था की मार वहां के मुख्यमंत्री तक झेलने को मजबूर हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में खैबर पख्तूनख्वा (KP) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के साथ तैनात सुरक्षाकर्मियों ने धक्का-मुक्की की और उनके सहयोगी को धक्के मारकर बाहर निकालने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
दरअसल, शुक्रवार को जब खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी अपने प्रतिनिधियों के साथ पंजाब विधानसभा में प्रवेश करने जा रहे थे, तभी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान अफरीदी के सहयोगी उल्लाह बुर्की ने बात करने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मी उनसे भिड़ गए और उन्हें धक्का देने लगे। इसके बाद उन्हें जबरन विधानसभा से बाहर निकालने की कोशिश की गई।
धक्का-मुक्की के बीच जब अन्य लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ। हालांकि, इस घटना ने वहां के हालात की गंभीरता को उजागर कर दिया। घटना के बाद मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र खतरे में है, क्योंकि लोकतांत्रिक सरकारें इस तरह का व्यवहार नहीं करतीं। उन्होंने इसे मार्शल लॉ जैसी कार्रवाई करार दिया।
BREAKING: The Pakistani military regime forcibly removed the representative of Peshawar’s Chief Minister, Suhail Afridi, from the Punjab Assembly with pushing, beating, and humiliation. pic.twitter.com/Ox4zB0l939
— برهان الدین | Burhan uddin (@burhan_uddin_0) December 26, 2025
गौरतलब है कि सोहेल अफरीदी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) से जुड़े हुए हैं। वहीं पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुस्लिम लीग (नवाज़) की सरकार है, जहां नवाज़ शरीफ की बेटी मरियम नवाज़ मुख्यमंत्री हैं। इस घटना के बाद अफरीदी ने पंजाब सरकार को “नकली” बताते हुए डराने-धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ भी सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है।
Keywords: Pakistan News, KP Chief Minister News, Khyber Pakhtunkhwa CM Incident, Punjab Assembly Pakistan

