- Advertisement -

पिछले दो साल में 11 हजार इंजीनियर और 5 हजार डॉक्टर्स ने पाकिस्तान को कहा अलविदा, मुनीर का ब्रेन गेन हुआ फुस्स

आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान इस समय कंगाली के गंभीर दौर से गुजर रहा है। हालात ऐसे हैं कि वह एक हाथ से सलाम करता और दूसरे हाथ में कटोरा लिए नजर आता है।

4 Min Read

पाकिस्तान की हालत कैसी है, यह पूरी दुनिया जानती है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान इस समय कंगाली के गंभीर दौर से गुजर रहा है। हालात ऐसे हैं कि वह एक हाथ से सलाम करता और दूसरे हाथ में कटोरा लिए नजर आता है। इन सबके बीच पाकिस्तान इन दिनों टैलेंट एक्सोडस यानी योग्य लोगों के बड़े पैमाने पर पलायन जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहा है। हालात यह हैं कि पढ़े-लिखे और हुनरमंद लोग अब पाकिस्तान छोड़कर दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ एमिग्रेशन एंड ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट द्वारा जारी आंकड़ों ने मौजूदा सरकार की चिंता बढ़ा दी है। पाकिस्तान के सामने अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि वह इन हालात से कैसे उबरेगा।

- Advertisement -
Ad image

क्या कहते हैं आंकड़े

  • बीते दो वर्षों में पाकिस्तान ने हजारों उच्च शिक्षित पेशेवर खो दिए हैं।
  • इस दौरान करीब 5,000 डॉक्टर देश छोड़कर चले गए।
  • लगभग 11,000 इंजीनियर पाकिस्तान से बाहर चले गए हैं।
  • करीब 13,000 अकाउंटेंट भी देश छोड़ चुके हैं।
  • ये आंकड़े ऐसे समय सामने आए हैं, जब देश की सरकार और सैन्य नेतृत्व हालात को सामान्य बताने की कोशिश कर रहा है।

दूसरे देशों में जाने वालों की संख्या बढ़ी

  • साल 2024 में पाकिस्तान से 7 लाख से ज्यादा लोगों ने विदेश जाने के लिए पंजीकरण कराया।
  • साल 2025 में यह संख्या और बढ़ गई, जिसमें पेशेवरों के साथ-साथ मजदूर वर्ग भी शामिल है।
  • सबसे तेजी से डॉक्टर, इंजीनियर, अकाउंटेंट और रिसर्च से जुड़े लोग पाकिस्तान छोड़ रहे हैं।

आंकड़े बता रहे हैं पाकिस्तान का सच

  • बीते दो वर्षों में 5,000 से अधिक डॉक्टर पाकिस्तान छोड़ चुके हैं।
  • इसी अवधि में करीब 11,000 इंजीनियर भी देश से बाहर चले गए।
  • लगभग 13,000 अन्य पेशेवर भी पाकिस्तान छोड़ चुके हैं।
  • वहीं 2011 से 2024 के बीच नर्सों के पलायन में 2,144 फीसदी की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आसिम मुनीर के दौर में और बिगड़े हालात

  • आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में 7.27 लाख से अधिक पाकिस्तानियों ने विदेश में नौकरी के लिए आधिकारिक पंजीकरण कराया।
  • वहीं नवंबर 2025 तक करीब 6.87 लाख लोग देश छोड़ चुके थे।
  • बीते कुछ वर्षों में पाकिस्तान छोड़ने वाले नागरिकों की कुल संख्या 15 लाख से अधिक हो चुकी है।

डिजिटल मोर्चे पर भी भारी नुकसान

  • रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान दुनिया में इंटरनेट शटडाउन से सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान उठाने वाला देश बन गया है।
  • साल 2024 में इंटरनेट बंदी के कारण पाकिस्तान को करीब 1.62 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।
  • इसका सीधा असर रोजगार पर पड़ा और 23.7 लाख फ्रीलांस नौकरियां खतरे में पड़ गईं।
  • इंटरनेट बंदी के चलते फ्रीलांस रोजगार में करीब 70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

‘ब्रेन गेन’ वाले बयान का उड़ रहा मजाक

पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। अमेरिका दौरे के दौरान पाकिस्तानी प्रवासियों से बातचीत में उन्होंने ब्रेन ड्रेन को ‘ब्रेन गेन’ बताया था। लेकिन लगातार हो रहे पलायन के चलते लोग उनके इस बयान का मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि देश के काबिल लोग पाकिस्तान छोड़ रहे हैं और इसे ब्रेन गेन कहा जा रहा है, जो जमीनी हकीकत से बिल्कुल अलग है।

Keywords: Pakistan Talent Exodus, Pakistan Education And Workforce Crisis, Skilled Professionals Leaving Pakistan 2025

- Advertisement -
Ad image
TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू